अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस
Tags: Important Days
दोस्ती का जश्न मनाने के साथ-साथ नए लोगों से मिलने और दोस्त बनाने के विचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
दुनिया के देश दो बार मित्रता दिवस मनाते हैं।
भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश हर साल अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती दिवस मनाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास
इस दिन को पहली बार 1958 में एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन- वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड द्वारा प्रस्तावित किया गया थाI
साल 2011 में आयोजित 65वें संयुक्त राष्ट्र सत्र में आधिकारिक तौर पर 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के लिए तय किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस यूनेस्को द्वारा शांति की संस्कृति के प्रसार के लिए की गई एक पहल है I
अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 2022 की थीम : दोस्ती के माध्यम से मानवीय भावना को साझा करना।
अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का महत्व
यह लोगों के बीच दोस्ती के बंधन का उत्सव है।
बहुत से लोग 'मित्रों को परिवार की तरह' वाक्यांश का उपयोग उन मित्रों का वर्णन करने के लिए करते हैं जो उनके परिवार के बहुत करीब होते हैं।
यह वाक्यांश सबसे प्रिय मित्रों के प्रति प्रशंसा की भावना की अभिव्यक्ति है।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -