आईआरएस अधिकारी संगीता सिंह को सीबीडीटी अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

Tags: National Latest Person in news

30 अप्रैल को सीबीडीटी प्रमुख जेबी महापात्र के पद से सेवानिवृत्त हो जाने के बाद भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी संगीता सिंह को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है I

  • संगीता सिंह को तीन महीने या नियमित चेयरमैन की नियुक्ति तक के लिए  सीबीडीटी के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया I 

  • संगीता सिंह आयकर कैडर की 1986 बैच की आईआरएस अधिकारी है I 

  • संगीता सिंह बर्तमान में सीबीडीटी में सदस्य (आयकर और राजस्व) हैं। इसके अलावा उनके पास सीबीडीटी में सदस्य (करदाता सेवाओं) का अतिरिक्त प्रभार भी है।

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के बारे में -

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग का एक हिस्सा है। 

  • भारत में प्रत्यक्ष कर से संबंधित सभी मामले 1 जनवरी 1964 से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को सौंप दिए गए थे।

  • सीबीडीटी भारत में प्रत्यक्ष कर की नीतियों और योजनाओं के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करता है।

  • सीबीडीटी के छह सदस्य होते हैं I सीबीडीटी के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का चयन भारतीय राजस्व सेवा और भारत की प्रमुख सिविल सेवा से किया जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CUREENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz