महाराष्ट्र कैबिनेट ने राज्य में देश के अपनी तरह के पहले जीन बैंक कार्यक्रम को मंजूरी दी

Tags: Latest State News

महाराष्ट्र सरकार द्वारा देशी और लुप्तप्राय जानवरों, फसलों, समुद्री और जैविक प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक ‘जीन बैंक परियोजना’ (Gene Bank Project) स्थापित करने की घोषणा की गयी है।

  • इस परियोजना को महाराष्ट्र राज्य जैव विविधता बोर्ड (MSBB) द्वारा एग्जीक्यूट किया जाएगा I

  • महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना राज्यव्यापी जैव विविधता के संरक्षण में मदद करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। 

  • यह परियोजना जलवायु परिवर्तन के कारण खाद्य श्रृंखला पर प्रभाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

  • इस परियोजना में अगले पांच वर्षों के लिए 172.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

  • महाराष्ट्र जीन बैंक प्रोजेक्ट' इन सात विषयों पर काम करेगा

1.समुद्री जैव विविधता

2.स्थानीय फसल/बीज की वैरायटी

3.देशी मवेशियों की नस्लें

4.शुद्ध पानी की जैव विविधता 

5.घास के मैदान, झाड़-झंखाड़ और पशु चरने वाली भूमि जैव विविधता .

6.वन अधिकार के तहत क्षेत्रों के लिए संरक्षण और प्रबंधन योजना

7.वन क्षेत्रों का कायाकल्प

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CUREENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz