प्रमोद सावंत ने दूसरी बार ली गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

Tags: Popular State News

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रमोद सावंत ने 28 मार्च 2022 को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए हैं।

उनके साथ 8 अन्य मंत्रियों को गोवा के राज्यपाल श्री पी एस श्रीधरन पिल्लई द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, पणजी में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में प्रधान मंत्री मोदी और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने भाग लिया।

महत्वपूर्ण तथ्य : 

  • प्रमोद सावंत 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के मुख्यमंत्री बने।

  • उन्होंने 2022 में हाल ही में हुए गोवा विधानसभा चुनाव में संक्वेलिम विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के धर्मेश सगलानी को हराकर अपनी जीत हासिल किया है।

  • 8वीं गोवा विधान सभा के गठन के लिए चुनाव 14 फरवरी 2022 को हुआ था।

  • 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में बीजेपी ने 20 सीटें जीती हैं। 

  • पार्टी को तीन निर्दलीय और दो महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) विधायकों का समर्थन प्राप्त है। तटीय राज्य में भाजपा की यह लगातार तीसरी सरकार है।

  • प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बनने वाले 13वें व्यक्ति हैं।

  • वे पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search