धर्मशाला में 'जेंडर रिस्पॉन्सिबल गवर्नेंस' पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Tags: State News

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ‘जेंडर रिस्पोंसिव गवर्नेंस’ यानी ‘लिंग उत्तरदायी शासन’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

  • यह कार्यशाला महिला आयोग और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के संयुक्त प्रयासों से आयोजित की जा रही है।

  • इस कार्यशाला में उत्तर भारत के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से 116 महिला विधायक भाग लेंगी।

  • कार्यशाला की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।

  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा सुश्री रेखा शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन 'सशक्त महिला नेतृत्व, सशक्त लोकतंत्र' के विचार से किया गया है। 

  • इस कार्यक्रम की अवधारणा और विकास महिला नेताओं के क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।

  • हिमाचल प्रदेश के बारे में 

  • हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ है "बर्फीले पहाड़ों का प्रांत", हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" के नाम से भी जाना जाता है।

  • हिमाचल प्रदेश सन 1956 में केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया था , लेकिन 1971 में इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया।

  • हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा है।

  • हिमाचल प्रदेश में बहने वाली पांच नदियों में से चार का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। 

  • उस समय ये अन्य नामों से जानी जाती थीं जैसे अरिकरी (चिनाब) पुरूष्णी (रावी), विपाशा (ब्यास) तथा शतदुई (सतलुज) पांचवी नदी (कालिंदी) जो यमुनोत्तरी से निकलती है उसका सूर्य देव से पौराणिक संबंध दर्शाया जाता है।

  • राजधानी- शिमला(ग्रीष्मकालीन ), धर्मशाला(शीतकालीन)

  • राज्यपाल- राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

  • मुख्यमंत्री- जयराम ठाकुर 

  • विधान सभा सीटें  - 68 

  • राज्य सभा सीटें-  3 

  • लोक सभा सीटें- 4 






Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search