अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने चीन के शिनजियांग प्रांत से जबरन श्रम के उपयोग को रोकने के लिए वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया

Tags: International News

  • संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के राष्ट्रपति जो बिडेन ने उइगर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम पर हस्ताक्षर किए हैं, जो चीन के जनवादी गणराज्य के झिंजियांग उइघुर स्वायत्त क्षेत्र से अमेरिका में जबरन श्रम केद्वारा उत्पादित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाता है।

कानून क्या है

  • उइगर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम, चीन के झिंजियांग क्षेत्र से संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाता है, जब तक कि कंपनियां अमेरिकी सरकार को "स्पष्ट और ठोस सबूत" नहीं दिखाती है , कि आयतित वस्तुओं में  चीनी शिविरों में बंदी  गुलाम उइगर मुसलमानों के श्रम का उपयोग नहीं किया गया है।

मामला क्या है

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन पर मुस्लिम उइगर के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाती है। अमेरिकी सरकार के अनुसार  चीनी सरकार उइगर मुसलमानों  को बंदी शिवरों में कैद करके रखती है जिससे उनके  बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन  होता है और उन्हें इन बंदी शिवरों में जबरन मजदूरी करवाया जाता है । अमरीकी सरकार इन मजदूरों के द्वारा बनाये गया सामनो के आयात को प्रतिबंधित करके  चीनी सरकार पर दबाब बना चाहती है|
  • चीनी सरकार इन शिविरों को आतंकवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से "पुनः शिक्षा" सुविधाओं के रूप में वर्णित करती है। चीनी सरकार कई उइगर लोगो पर कट्टरपंथी इस्लामी आंदोलन का हिस्सा होने का आरोप लगाती है, जिससे चीन को खतरा है।
  • चीन के झिंजियांग क्षेत्र में सक्रिय पूर्वी तुर्किस्तान मुक्ति संगठन ने उइगर के लिए एक स्वतंत्र देश की स्थापना करना चाहता है। अलगाव वादी आंदोलन को कुचलने के लिए चीन ने बड़ी संख्या में उइगर को बंदी शिवरों में  रखा है,उन्हें लगता है कि वह पूर्वी तुर्किस्तान आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखते हैं ।
  • चीन पर उसके मानवाधिकार के मुद्दों पर दबाव बनाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देश जैसे  कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की है।
  • इन देशों के खिलाड़ी बीजिंग ओलंपिक में भाग लेंगे लेकिन यहा की सरकारें चीन के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड और उइगर मुसलमानों और तिब्बतियों जैसे अल्पसंख्यकों के साथ उसके व्यवहार का विरोध करने के लिए अपना आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल चीन नहीं भेजेगी।

अमेरिका के लिए आर्थिक और पर्यावरणीय नुकसान क्या है?

  • हालाँकि कई अमेरिकी कंपनियां इस अधिनियम के खिलाफ हैं क्योंकि दुनिया की 40% से अधिक पॉलीसिलिकॉन आपूर्ति झिंजियांग से आती है। पॉलीसिलिकॉन का उपयोग सौर फोटोवोल्टिक और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग द्वारा कच्चे माल के रूप में किया जाता है। यदि इसे चीन से प्रतिबंधित किया जाता है तो इन उत्पादों की कीमतों में वृद्धि होगी जिससे अमेरिकी उपभोक्ता के लिए महंगा सामान हो जाएगा।
  • यह जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को भी बाधित करेगा क्योंकि सौर ऊर्जा की लागत बढ़ेगी। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search