विश्व बाघ दिवस

Tags: Important Days

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई को बाघों की घटती आबादी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के प्रयासों के लिए मनाया जाता हैI 

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इसका लक्ष्य बाघों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए एक वैश्विक प्रणाली को बढ़ावा देना और बाघ संरक्षण के मुद्दों के लिए जन जागरूकता और समर्थन बढ़ाना है I 

  • रूस के सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में वर्ष 2010 में पहला विश्व बाघ दिवस मनाया गया था जिसमें टाइगर क्षेत्र  वाले कुल 13 देशों ने वर्ष 2022 तक जंगली बाघों की आबादी को दोगुना करने का वैश्विक लक्ष्य तय किया था।

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का महत्व

  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) के मुताबिक 20वीं सदी की शुरुआत में लगभग 1,00,000 बाघ थे। 

  • वर्ष 2010 में, यह देखा गया कि यह संख्या काफी कम होकर 3,200 हो गई है। 

  • इसलिए, अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस बाघों के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने और फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बाघ के बारे में 

  • बाघ का वैज्ञानिक नाम "पेंथेरा टिग्रिस" है। 

  • यह भारत का राष्ट्रीय प्राणी है।

  • संघ- कोर्डेटा

  • इसकी आयु लगभग 19 वर्ष होती है।

  • बाघ पूरी दुनिया में बिल्ली की सबसे बड़ी प्रजाति है।

  • साइबेरियन बाघ दुनिया के सबसे बड़े बाघ होते हैंI 

  • सुमात्रा (इंडोनेशिया का एक आइलैंड) में पाए जाने वाला बाघ दुनिया का सबसे छोटा बाघ होता है।

भारत में बाघों की आबादी

  • 2018 की अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की आबादी 2967 है।

  • दुनिया के 70% बाघ भारत में पाए जाते हैं।

  • मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या सबसे अधिक है।

  • उसके बाद कर्नाटक और उत्तराखंड में रहते है I

भारत में बाघ संरक्षण परियोजनाएँ

प्रोजेक्ट टाइगर

  • प्रोज़ेक्ट टाइगर की शुरुआत केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में की गई थी।

  • इस कार्यक्रम के तहत बाघ आबादी वाले राज्यों को बाघों के संरक्षण हेतु केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

  • वर्ष 1973 में प्रोज़ेक्ट टाइगर की शुरुआत की समय देश में मात्र 9 टाइगर रिज़र्व थे, वर्तमान में देश में कुल टाइगर रिज़र्वों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत गठित एक वैधानिक निकाय है।

  • इसको वर्ष 2005 में टाइगर टास्क फोर्स की सिफारिशों के बाद स्थापित किया गया थाI


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search