विश्व पर्यटन दिवस

Tags: Important Days


प्रति वर्ष 27 सितंबर को दुनिया भर में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह दिन दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हर साल मनाया जाता है।

  • पर्यटन दिवस 2022 की थीम - “पर्यटन पर पुनर्विचार” है। 

  • यह थीम इस बात पर पुनर्विचार करने का अवसर देता है कि कैसे पर्यटन क्षेत्र अधिक टिकाऊ, समावेशी और लचीला हो सकता है।

  • इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है। 

दिन की पृष्ठभूमि

  • इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा 1980 में की गई थी।

  • इस दिवस को मनाने का कारण यह है कि इसी दिन वर्ष 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की विधियों को अपनाया गया था।

  • वर्ष 1975 में UNWTO की स्थापना  हुई और इसके पांच साल बाद विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत हुई.

  • वर्ष 1997 में UNWTO ने इस्तांबुल, तुर्की में अपने पाँचवे सत्र में इस बात का निर्णय लिया की प्रत्येक वर्ष कोई एक देश विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी करेगा।

  • विश्व पर्यटन दिवस, 2022 की मेज़बानी इंडोनेशिया को सौंपी गई है। 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz