DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: May 19, 2022

बैटरी से चलने वाले डुअल-मोड लोकोमोटिव 'नवदूत' का विकास

Tags: National Science and Technology

पश्चिम मध्य रेलवे ने नवदूत (Nav Doot) नाम से बैटरी से चलने वाला डुअल-मोड लोकोमोटिव विकसित किया है।

  • यह इंजन दोनों मोड यानी बैटरी और बिजली पर चलता है।

  • वर्तमान में इसका प्रयोग ट्रायल आधार पर जबलपुर, मुदवाड़ा और अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों के शंटिंग के दौरान किया जा रहा है।

  • इस डुअल मोड लोकोमोटिव को रेलवे बोर्ड की ओर से बेस्ट इनोवेशन अवार्ड भी मिला है।

  • इस नए लोकोमोटिव से रेलवे रोजाना 1000 लीटर डीजल बचाएगा तथा सभी ट्रायल्स को क्लियर करने के बाद इसका और ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा।

  • नवदूत के बारे में

  • यह ई-इंजन 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 18 कोच खींच सकता है।

  • इसमें 84 बैटरियां हैं और वर्तमान में इसकी क्षमता 400 टन खींचने की है।

  • इसे न्यू कटनी जंक्शन के विद्युत विभाग द्वारा विकसित किया गया है।

  • सभी परीक्षणों को मंजूरी देने के बाद, अन्य स्टेशनों में माल, कोयला, तेल टैंकर आदि ले जाने जैसे उद्देश्यों के लिए इसका अधिक व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा।

सुपोषित मां अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत

Tags: Latest National News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा बूंदी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुपोषित रखने के लिए कोटा में सुपोषित मां अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की I 

  • अभियान के तहत तीन हजार गर्भवती महिलाओं को सुपोषित करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे कोटा में 2 हजार व बूंदी में 1 हजार महिलाओं को अभियान का फायदा मिलेगा।

  • इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को 9 महीने तक पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी।

  • महिलाओं में पोषण की कमी को दूर करने के लक्ष्य के साथ वर्ष 2020 में 1000 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर सुपोषित मां अभियान प्रारंभ किया गया।

  • लाभार्थी महिलाओं के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा पोषण किट तैयार की गई है तथा मॉनिटरिंग के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य कार्ड भी उपलब्ध कराया गया। 

  • वर्तमान में किये जा रहे अन्य प्रयास

  • पोषण अभियान-

  • पोषण अभियान (पूर्ववर्ती राष्ट्रीय पोषण मिशन) के तहत 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सभी ज़िलों को चरणबद्ध तरीके से कवर किया गया है।

  • यह वर्ष 2022 तक कुपोषण मुक्त भारत की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिये एक एकीकृत बहुमंत्रालयी मिशन है।

  • पोषण अभियान का प्रमुख उद्देश्य आंँगनवाड़ी सेवाओं के उपयोग और गुणवत्ता में सुधार करके भारत के चिह्नित ज़िलों में स्टंटिंग को कम करना है। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं और प्रसव के बाद माताओं एवं उनके बच्चों हेतु समग्र विकास तथा पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करना है।

  • राष्ट्रीय पोषण मिशन 2022 के लक्ष्य

  • जन्म के समय कम वज़न में वर्ष 2017 से 2022 तक प्रतिवर्ष 2 प्रतिशत की कमी लाना।

  • स्टंटिंग को वर्ष 2022 तक कम करके 25% के स्तर तक लाना।

  • 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा 15-49 वर्ष की महिलाओं में विद्यमान एनीमिया के स्तर में वर्ष 2017 से 2022 तक 3 प्रतिशत की वार्षिक कमी ला

पतंजलि फूड बिजनेस को 690 करोड़ में खरीदेगी रुचि सोया

Tags: Economics/Business National News

खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया (Ruchi Soya) ने घोषणा की है कि वह पतंजलि आयुर्वेद के खाद्य प्रभाग को 690 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

  • नियामकीय अनुमति के बाद रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड कर दिया जाएगा।

  • अधिग्रहित खाद्य उद्योग के 21 उत्पादों में घी, शहद, मसाले, जूस और गेहूं शामिल हैं।

  • प्रमुख बिंदु

  • कंपनी के एक सूत्र के अनुसार, रुचि सोया पतंजलि आयुर्वेद को हस्तांतरण समझौते के तहत वस्तुओं के सकल कारोबार का 1% वार्षिक रॉयल्टी का भुगतान करेगी।

  • पतंजलि आयुर्वेद के बोर्ड ने रुचि सोया इंडस्ट्रीज को खाद्य व्यवसाय के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है।

  • रुचि सोया को समझौते के हिस्से के रूप में पडार्थ (हरिद्वार, उत्तराखंड) और नेवासा(महाराष्ट्र) में उत्पादन इकाइयां प्राप्त होंगी।

  • पतंजलि आयुर्वेद के खाद्य खुदरा कारोबार से जुड़े कर्मचारी, संपत्ति, अनुबंध, लाइसेंस और परमिट, वितरण नेटवर्क और उपभोक्ता सभी का तबादला किया जाएगा।

  • पतंजलि समूह ने दिवाला प्रक्रिया के जरिए 2019 में रुचि सोया का 4,350 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था।

अजय पीरामल को ब्रिटेन की महारानी ने प्रदान किया मानद ब्रिटिश पुरस्कार

Tags: Awards

पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय गोपीकिषन पीरामल को ब्रिटेन की महारानी ने मानद कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) से सम्मानित किया है। 

  • अजय पीरामल को यह सम्मान यूके-इंडिया सीईओ फोरम के भारत को-चेयर के रूप में यूके-भारत व्यापार संबंधों की दिशा में प्रदान की गई सेवाओं के लिए मिला है।

  • उन्होंने यूके के लाइफ साइंस इकोसिस्टम में अपने निवेश के माध्यम से और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है।

  • यूके-इंडिया सीईओ फोरम के को-चेयर के रूप में उन्होंने 2019 में लंदन में संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेईटीसीओ) की बैठक, 2018 में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक और 2016 में यूके के प्रधान मंत्री की भारत यात्रा में भी योगदान दिया है।

  • पीरामल ने लेबर मोबिलिटी पर नीति को अंतिम रूप देने, यूके में भारतीय निवेश के लिए एक फास्ट-ट्रैक मैकेनिज्म कायम करने और भारत में कॉर्पाेरेट टैक्स से संबंधित मुद्दों पर भी मदद की है।

  • ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) सम्मान के बारे में -

  • यह सम्‍मान कला, विज्ञान, चैरिटेबल या स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के साथ, समाजिक सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता है I

  • इसे 4 जून 1917 को किंग जॉर्ज 5 ने आरंभ किया था I

  • इसे ब्रिटेन की क्‍वीन द्वारा प्रदान किया जाता है I 

नवीन श्रीवास्तव नेपाल में भारत के नए राजदूत नियुक्त

Tags: Person in news

भारत सरकार ने 17 मई 2022 को नवीन श्रीवास्तव को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया है।

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेपाल में लुंबिनी की यात्रा के एक दिन बाद विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की।

  • श्री श्रीवास्तव 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

  • विनय मोहन क्वात्रा, जो दो सप्ताह पहले विदेश सचिव बने थे, श्री श्रीवास्तव की नियुक्ति से पहले नेपाल में भारत के दूत के रूप में कार्यरत थे।

  • नेपाल पांच भारतीय राज्यों - सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक की सीमा साझा करता है।

  • भूमि-बंद देश वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन के लिए भारत पर बहुत अधिक निर्भर करता है I

  •  नेपाल के बारे में -

  • इसे आधिकारिक तौर पर संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र नेपाल कहा जाता है

  • राष्ट्रपति : विद्या देवी भंडारी

  • प्रधान मंत्री: शेर बहादुर देउब

  • मुद्रा: नेपाली रुपया

  • राजधानी: काठमांडू

ओडिशा ने जीती राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

Tags: Sports National

17 मई, 2022 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर खेले गए 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ओडिशा ने कर्नाटक को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

  • प्रमुख बिंदु -

  • टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल मुकाबले में ओडिशा के लिये पूनम बारला ने 34वें और अशीम कंचन बारला ने 59वें मिनट में गोल दागकर ओडिशा की विजयी बनाया ।

  • वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 3-2 से हराया। दीप्ति टोप्पो, अलबेला रानी टोप्पो और बेटन डुंगडुंग ने झारखंड के लिये गोल किया। हरियाणा के लिये अमनदीप कौर और भारती सरोहा ने गोल दागे।

  • 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 6 से 17 मई, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर किया गया, जिसमें लगभग 27 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -