17वां प्रवासी भारतीय दिवस जनवरी 2023 में इंदौर में आयोजित किया जाएगा
Tags: National National News
विदेश मंत्रालय के अनुसार 17वां प्रवासी भारतीय दिवस 2023 अगले साल जनवरी में इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तथ्य -
सचिव, कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा डिवीजन, औसाफ सईद और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया।
प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में :
9 जनवरी, 1915 को महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के उपलक्ष्य में इस दिन को भारतीय प्रवासी दिवस के रूप में चुना गया था।
महात्मा गाँधी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया।
भारत में 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और हर दो वर्ष पर प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
16वाँ प्रवासी दिवस सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसका विषय था "आत्मनिर्भर भारत में योगदान"।
यह दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को दर्शाता है।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -