असम युद्ध के नायक लचित बोरफुकन पर 42 लाख निबंध गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Tags: State News

बहादुर अहोम जनरल लचित बोरफुकन पर 42 लाख से अधिक निबंधों के संकलन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा "हस्तलिखित नोटों का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एल्बम" के रूप में मान्यता दी गई है।

खबर का अवलोकन

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक व्यक्ति पर लिखे गए निबंधों की अधिकतम संख्या के लिए गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

  • गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को प्रमाण पत्र सौंपा गया।

  • 25 से अधिक भाषाओं में प्रविष्टियां पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में एक पोर्टल में अपलोड की गई थीं, जिसे बोरफुकन की 400वीं जयंती समारोह के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था।

  • लाचित बोरफुकन की 150 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा वर्तमान में बनाई जा रही है, जिसमें एक तकनीकी समिति परियोजना की देखरेख कर रही है।

लचित बोरफुकन के बारे में

  • उनका जन्म 24 नवंबर, 1622को अहोम राजाओं की पहली राजधानी चराइदेव में हुआ था।

  • उन्होंने 1671 में हुए सराईघाट के युद्ध में अपनी सेना का प्रभावी नेतृत्व किया, जिससे मुगल सेना का असम पर कब्जा करने का प्रयास विफल हो गया था।

  • उन्होंने 5 अगस्त, 1669 को उत्तरी गुवाहाटी में दादरा के पास अलाबोई पहाड़ियों में अलाबोई की लड़ाई भी लड़ी।

  • उनसे भारतीय नौसैनिक शक्ति को मजबूत करने, अंतर्देशीय जल परिवहन को पुनर्जीवित करने और नौसेना की रणनीति से जुड़े बुनियादी ढाँचे के निर्माण की प्रेरणा ली गई।

  • 25 अप्रैल, 1672 को इनका निधन हो गया।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search