CISF स्थापना दिवस: 10 मार्च

Tags: Important Days

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 10 मार्च को मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन

  • वर्ष 2023 में, CISF का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया।

  • इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है और इसके लिए निरंतर कार्य करना है।

  • इसकी स्थापना भारतीय संसद द्वारा CISF अधिनियम 1968, के तहत 1969 में की गई थी।

  • CISF, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

  • इसको भारत का एक सशस्त्र बल के रूप में, 15 जून 1983 को पारित संसद के अधिनियम द्वारा बनाया गया था।

  • भारत की महत्वपूर्ण सरकारी अवसंरचना परियोजनाओं और औद्योगिक भवनों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य CISF को दिया गया है।

  • महिलाओं के लिए आरक्षण को CISF और CRPF में 15 प्रतिशत से बढ़ा कर 33 प्रतिशत कर दिया गया।

महानिदेशक: शील वर्धन सिंह

मुख्यालय: नई दिल्ली

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search