राम चंद्र पौडेल को नेपाल का नया राष्ट्रपति चुना गया

Tags: Person in news International News

9 मार्च 2023 को नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल को नेपाल के नये राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

खबर का अवलोकन 

  • राम चंद्र पौडेल को संसद के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों के द्वारा वोट मिले हैं। 

  • राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रांतीय विधानसभा के सदस्य और संघीय संसद शामिल होते हैं।

  • नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 882 है, जिसमें से संसद के 332 सदस्य के साथ ही साथ 7 प्रांतों की प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्य भी शामिल हैं।

  • यह नेपाल के राज्य प्रमुख के रूप में बिद्या देवी भंडारी का स्थान ग्रहण करेंगे।

राम चंद्र पौडेल के बारे में

  • नेपाल के उप प्रधान मंत्री, कैबिनेट मंत्री और अध्यक्ष के रूप में  भी इन्होंने कार्य किया।

  • उन्होंने 1980 में  नेपाली कांग्रेस तन्हु जिला समिति का उपाध्यक्ष, 2005 में महासचिव, 2007 में उपाध्यक्ष और 2015 में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 

  • राम चंद्र पौडेल को मई 1991 में स्थानीय विकास मंत्री, 1992 में वो कृषि मंत्री और दिसंबर 1994 से मार्च 1999 तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 

नेपाल के बारे में

  • नेपाल राज्य की स्थापना शाह वंश ने की।

  • यह दक्षिण एशिया का एक स्थलरुद्ध देश है।

  • प्रधानमंत्री: पुष्प कमल दहल

  • राजधानी: काठमांडू

  • मुद्रा: नेपाली रुपया

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search