अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - 8 मार्च

Tags: Important Days

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन 

  • वर्ष 2023 का विषय “डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” (DigitALL: Innovation and technology for gender equality)है।

  • इस विषय का उद्देश्य उन महिलाओं और लड़कियों की पहचान करना है जो प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा की उन्नति में  अपना योगदान दे रही हैं।  

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 अभियान (campaign)की थीम: इक्विटी को गले लगाओ या #EmbraceEquity है। 

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम “सतत कल के लिए लैंगिक समानता”('Gender Equality for Sustainable Tomorrow') थी। 

दिन की पृष्ठभूमि  

  • 1910 में क्लारा ज़ेटकिन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत की थी।

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रथम आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1975 में अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष के दौरान मनाया गया था।

  • 1996 में प्रथम बार संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस के आयोजन में “अतीत का जश्न मनाओ, भविष्य की योजना बनाओ” थीम को अपनाया।

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तीन रंग हैं - बैंगनी, हरा और सफेद

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन के अनुसार  "बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का सूचक है, हरा रंग उम्मीद का सूचक है और सफ़ेद रंग शुद्धता का सूचक माना गया है।

  • ये रंग ब्रिटेन की वीमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन (WSPU) के द्वारा 1908 में तय किये गये थे।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search