पश्चिम बंगाल में 7 नए जिले

Tags: State News


ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने के लिए राज्य में सात नए जिले बनाने का फैसला किया।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • पहले बंगाल में 23 जिले थे जो अब बढ़कर 30 हो गए हैं।

  • सात नए जिलो के नाम सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर, बशीरहाट हैं।

  • दक्षिण 24-परगना जिले से एक नया सुंदरवन जिला और उत्तर 24-परगना जिले से दो नए जिले बनाए जाएंगेI 

  • बोंगांव उपखंड में इछामती जिला और बशीरहाट में एक अन्य जिला (जिसका नाम अभी नहीं तय किया गया है) बनाया जायेगाI 

  • नादिया जिले का एक शहर और नगर पालिका राणाघाट चौथा नया जिला बनेगाI 

  • मौजूदा बांकुरा जिले से बिष्णुपुर नाम का एक नया जिला और मुर्शिदाबाद जिले से दो नए जिले बहरामपुर और जंगीपुर बनाए जाएंगे I 

भारत में जिले कैसे और क्यों बनाए या समाप्त किए जाते हैं?

  • जिलों को बनाने या इनके बॉर्डर में बदलाव करने का अधिकार राज्य सरकारों के पास होता हैI 

  • सरकार विधानसभा में एक कानून पारित कर सकती है या केवल एक आदेश जारी कर सकती है और इसे राजपत्र में अधिसूचित कर सकती हैI 

  • इस मामले में केंद्र का कोई दखल नहीं होता हैI 

  • भारत सरकार द्वारा संचालित एक वेबसाइट के अनुसार, वर्तमान में देश में 718 जिले हैं।

पश्चिम बंगाल के बारे में 

  • पड़ोसी देश - इसकी सीमा पूर्व में बांग्लादेश, उत्तर में नेपाल और भूटान से लगती है।

  • पड़ोसी राज्य - इसकी सीमा से असम, झारखंड, बिहार, सिक्किम और ओडिशा राज्य मिलते हैं।

  • राजधानी- कोलकता

  • राज्यपाल- जगदीप धनगढ़

  • मुख्यमंत्री- ममता बनर्जी 

  • विधानसभा सीटों की संख्या- 294

  • लोकसभा सीटें- 42

  • राज्यसभा सीटें- 16

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search