भारत ने महिला लॉन बाउल्स फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता

Tags: Sports News


बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लॉन बॉल इवेंट में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल  17-10 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कियाI 

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • यह पहली बार हुआ है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इस इवेंट में कोई भी मेडल मिला होI 

  • भारतीय टीम में 42 साल की रांची की लवली चौबे (लीड), 41 साल की दिल्ली की पिंकी (सेकंड), 34 साल की रांची की रूपा रानी (स्किप) और 32 साल की असम की नैनमौनी सैकिया (थर्ड) शामिल हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल का इतिहास 

  • लॉन बॉल को राष्ट्रमंडल खेलों में 1930 में शामिल किया गया था।

  • 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में मेजबान होने के नाते पहली बार भारत ने लॉन बॉल में हिस्सा लिया था।

  • भारत की लॉन बॉल टीम राष्ट्रमंडल खेलों में चार बार हिस्सा ले चुकी है, लेकिन पिछले तीन बार कोई मेडल नहीं जीता।

  • लॉन बॉल में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है जिसने 21 गोल्ड मेडल जीते हैं वहीं स्कॉटलैंड 20 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर हैI 

लॉन बॉल गेम

  • लॉन बॉल एक आउटडोर गेम है जिसमें एक गेंद को मैदान पर फेंका जाता है यानी कि उस बॉल को रोल करके खिलाड़ी द्वारा आगे बढ़ाया जाता हैI 

  • यह गेंद रबर, लकड़ी या किसी अन्य सामग्री से बनी होती हैं और इसका वजन अधिकतम 1.59 किलोग्राम तक हो सकता हैI 

  • इस खेल का एक प्रमुख वर्ड जैक हैI खिलाड़ियों का उद्देश्य गेंद को इसी जैक के नजदीक तक पहुंचाना रहता हैI 

  • जिस खिलाड़ी का जैक नजदीक रहता है उसे प्वाइंट मिलते हैंI 

  • जैक की लंबाई करीब 23 मीटर होती हैI 

  • यह खेल आम तौर पर एक फ्लैट लॉन पर खेला जाता है, जिसका आकार लगभग 40-42 गज (37-38 मीटर) होता हैI 

  • लॉन बॉल गेम में सिंगल, डबल्स, तीन और चार प्लेयर की टीमें शामिल हो सकती हैंI  इस दौरान महिला और पुरुष दोनों की अलग-अलग टीमें होती हैंI 






Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search