महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में एक दुर्लभ कम ऊँचाई वाले बेसाल्ट पठार की खोज

Tags: Environment

हाल ही में महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में एक दुर्लभ कम ऊँचाई वाले बेसाल्ट पठार की खोज की गई है। 

खबर का अवलोकन 

  • पश्चिमी घाट के ठाणे क्षेत्र में खोजे गया बेसाल्ट पठार 24 अलग-अलग परिवारों के पौधों और झाड़ियों की 76 प्रजातियों जानकारी का भंडार साबित हो सकता है।

  • डॉ. मंदर दातार के नेतृत्व में एआरआई की टीम के द्वारा ठाणे जिले के मंजरे गांव में इस दुर्लभ कम ऊंचाई वाले बेसाल्ट पठार की खोज की गयी है।

  • यह इस क्षेत्र में पहचाना जाने वाला चौथे प्रकार का पठार है; पिछले तीन उच्च तथा निम्न ऊँचाई वाले लेटराइट एवं उच्च ऊँचाई वाला बेसाल्ट पठार हैं।

  • यह खोज प्रजातियों के अस्तित्त्व पर होने वाले जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को समझने और विश्व भर में चट्टानी उभारों एवं उनके विशाल जैवविविधता के महत्त्व को संरक्षित करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद कर सकती है।

पश्चिमी घाट:

  • पश्चिमी घाट को सह्याद्री पहाड़ियों के रूप में भी जाना जाता है I 

  • पश्चिमी घाट भारत के चार वैश्विक जैवविविधता हॉटस्पॉट में से एक है।

  • पश्चिमी घाट केरल, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, तमिलनाडु तथा कर्नाटक राज्यों के पहाड़ों की शृंखला से मिलकर बना है। 

  • इसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है।

  • केरल में अनामुडी की चोटी पश्चिमी घाट में सबसे ऊँची चोटी है I 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search