नौवहन, जलमार्ग और बंदरगाह मंत्रालय ने 'भारत प्रवाह' पहल शुरू की

Tags: National News


नौवहन, जलमार्ग और बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘भारत प्रवाह- इसके तटों के साथ’ पहल की शुरुआत की है।

खबर का अवलोकन 

भारत प्रवाह:

  • इस पहल का उद्देश्य साहित्य, संवाद और संचार के जरिये आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन में नदियों-बंदरगाहों-पोत परिवहन के महत्व को उजागर करना है।

  • यह समुद्री क्षेत्र से संबंधित चुनौतियों, नीतिगत मुद्दों और भविष्य के लक्ष्यों को भी उज़ागर करेगा।

भारत में बंदरगाहों का महत्व :

  • भारत में 7,500 किमी लंबी तटरेखा, जहाजों के चलने योग्‍य 14,500 किमी संभावित जलमार्ग और प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों पर सामरिक ठिकाने हैं।

  • भारत का लगभग 95% व्यापार मात्रा के हिसाब से और 65% मूल्य के हिसाब से बंदरगाहों द्वारा सुगम समुद्री परिवहन के माध्यम से किया जाता है।

  • भारत लगभग 35% कंटेनरीकरण करता है, जबकि अन्य विकासशील देश 62% से 65% कंटेनरीकरण करते हैं।

  • वर्तमान में भारत कंटेनरों का उपयोग करने के स्थान पर बल्क शिपिंग अधिक करता है, हालाँकि हम कंटेनरीकरण (Containerization) की दिशा में तेज़ी से प्रगति कर रहे हैं।

  • वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी मात्र 2% है। व्यापार संतुलन आयात की ओर है। लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत 44वें स्थान पर है।  


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search