अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान साहित्य महोत्सव–विज्ञानिका का उद्घाटन

Tags: Festivals National News


22 - 23 जनवरी, 2023 की अवधि के दौरान भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF), भोपाल में विज्ञान साहित्य महोत्सव 'विज्ञानिका' का आयोजन किया जा रहा है।

खबर का अवलोकन 

  • "विज्ञान साहित्य महोत्सव" का आयोजन 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के एक हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

  • 8वें आईआईएसएफ का आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं विज्ञान भारती द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

  • आईआईएसएफ के इस संस्करण की विषय वस्तु “विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर अग्रसर” है।

  • विज्ञानिका का आयोजन विज्ञान कविता, बहुभाषी वैज्ञानिक साहित्य, विज्ञान नाटक और लोक कला के माध्यम से विज्ञान को बढ़ावा देने और जनता के बीच वैज्ञानिक सोच जाग्रत कर भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

  • इस कार्यक्रम में लगभग 300 विज्ञान लेखकों, कलाकारों, पत्रकारों, युवा और नवोदित लेखकों, शोधकर्ताओं, कॉलेज के छात्रों, बच्चों, विज्ञान के प्रति उत्साही, विज्ञान नीति निर्माताओं और नागरिकों के भाग लेने की संभावना है।

  • आईआईएसएफ का आयोजन 2015 से वार्षिक रूप से किया जा रहा है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search