आंध्र प्रदेश सरकार ने "फेमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट" को लागू करने का निर्णय लिया

Tags: State News

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने विशाखापत्तनम जिले के पद्मनाभम मंडल में पायलट आधार पर “फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट” को लागू करने का निर्णय लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इस परियोजना को ग्रामीण आबादी के बीच स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू किया जाएगा।

  • इस परियोजना के 15 अगस्त 2022 से लागू होने की संभावना है।

  • “फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट” के तहत वार्ड और ग्राम सचिवालयम में लोगों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की देखभाल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के एक डॉक्टर को उपलब्ध कराया जाएगा।

  • वार्ड के निवासियों के लिए चिकित्सक सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रोगी सेवाएं प्रदान करेंगे।

  • दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक लंच ब्रेक दिया जाएगा।

  • वही डॉक्टर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक फिर से उन रोगियों के पास जाएंगे, जो गंभीर रूप से बीमार हैं और जिन्हें प्रसवपूर्व और प्रसवोत्तर देखभाल की आवश्यकता है।

  • डॉक्टर के दौरे से पहले, ANM, आशा कार्यकर्ता और मिड-लेवल हेल्थ प्रोवाइडर (MLHPs) घर-घर जाकर उन लोगों की पहचान करेंगे, जिन्हें डॉक्टर की सेवाओं की आवश्यकता है।

  • उनके द्वारा विस्तृत सूची डॉक्टर को प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद PHC के डॉक्टर इन घरों का दौरा करेंगे और स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।

आंध्र प्रदेश राज्य के बारे में 

  • आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया था । यह भाषाई आधार पर गठित होने बाला भारत का पहला राज्य हैI 

  • फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने आन्ध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दी थी।

  • आन्ध्र प्रदेश एक खनिज समृद्ध राज्य है, जो खनिज संपदा के मामले में भारत में दूसरे स्थान पर है। 

  • आन्ध्र प्रदेश जल विद्युत उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।

  • कुचिपूड़ी राज्य का सर्वाधिक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य रूप है।

  • आन्ध्र प्रदेश भारत के सबसे अधिक सिनेमा हॉल वाला राज्य हैI 

  • राज्य की प्रमुख नदियां गोदावरी और कृष्णा हैं।

  • राजधानी - अमरावती 

  • राज्यपाल - बिस्व भूषण हरिचंदन

  • मुख्यमंत्री - जगन मोहन रेड्डी 

  • विधान परिषद - 58 सीटें

  • विधान सभा - 176 सीटें

  • राज्य सभा - 11 सीटें

  • लोक सभा - 25 सीटें

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search