भाजपा के राहुल नार्वेकर चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष

Tags: Person in news State News

नई सरकार के गठन के बाद महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान व‍िधानसभा अध्‍यक्ष के ल‍िए हुए चुनाव में बीजेपी उम्‍मीदवार राहुल नार्वेकर  ने जीत दर्ज की।

  • राहुल नार्वेकर (164 वोट) ने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार राजन साल्वी (107 वोट) को हराया है।

  • वे महाराष्ट्र के कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैंI 

  • 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राहुल पहली बार विधायक बने थेI 

  • राहुल नार्वेकर पूरे देश में सबसे कम उम्र के विधानसभा अध्यक्ष हैंI 

  • महाविकास अघाड़ी सरकार में कांग्रेस नेता नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद फरवरी 2021 से ही महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली थाI 

  • महाराष्ट्र राज्य के बारे में 

  • इस राज्य का निर्माण 1 मई, 1960 को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी।

  • महाराष्ट्र भारत का शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य है।

  • इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है।

  • उल्का पिंडों के टकराने से बनी एकमात्र खारे पानी की झील लुनार झील है जो कि महाराष्ट्र में ही है।

  • एशिया की सबसे पहली ट्रेन मुंबई से थाने के बीच 16 अप्रैल 1853 को शुरू हुई थी।

  • गोदावरी और कृष्णा राज्य की प्रमुख नदियाँ हैं।

  • महाराष्ट्र की सबसे उच्ची चोटी कलसुबाई शिखर है।

  • राज्यपाल- भगत सिंह कोश्यारी

  • मुख्यमंत्री- एकनाथ शिंदे

  • उपमुख्यमंत्री- देवेन्द्र फडणवीस

  • विधान परिषद सदस्य - 78

  • विधानसभा सदस्य - 288




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search