भारतीय नौसेना के जहाजों का सिंगापुर का दौरा

Tags: Defence

दक्षिण-पूर्व एशिया में तैनात होने जा रहे भारतीय नौसेना के जहाजों- सह्याद्रि और कदमत ने सिंगापुर का दौरा किया।

  • दोनों जहाजों ने पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल संजय भल्ला की कमान में 1 से 3 जुलाई तक सिंगापुर का दौरा किया।

  • दौरे में नौसेना के चालक दल ने आपसी सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाने की दिशा में सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत में भाग लिया।

  • इस दौरान नौसेनाओं के बीच संबंधों और आपसी समझ को मजबूत करने के उद्देश्य से सामाजिक और अनौपचारिक आदान-प्रदान भी किए गए।

  • जहाजों की ‘सिंगापुर सशस्त्र बल (एसएएफ) दिवस पर 1 जुलाई को हुई सिंगापुर यात्रा ने समुद्री सहयोग बढ़ाने में मदद की और सिंगापुर के साथ भारत की दोस्ती के मजबूत संबंधों को और मजबूत किया जो इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता में योगदान देगा।

  • इससे पहले, 4 फरवरी, 2021 को सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन (डीएमसी) के उद्घाटन सत्र में भाग लिया था।

  • इस अवसर पर उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत के नेतृत्व को सिंगापुर के समर्थन की घोषणा भी की।

  • सिमबेक्स- 2021

  • सिंगापुर नौसेना और भारतीय नौसेना ने 2 से 4 सितंबर, 2021 तक वार्षिक सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिमबेक्स) का आयोजन किया। 

  • सिमबेक्स- 2021 में एक आभासी योजना भी शामिल की गई थी। 

  • इसके बाद अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में दक्षिण चीन सागर के दक्षिणी भाग में एक 'संपर्क रहित' समुद्री चरण का आयोजन किया गया।

  • आईएनएस सह्याद्री

  • यह एक स्वदेश निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट है।

  • इसने गुआम के तट पर जापान और अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय आभाषी मालाबार युद्ध में भाग लिया।

  • आईएनएस कदमत

  • यह प्रोजेक्ट 28 के तहत कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा भारतीय नौसेना के लिए बनाए गए चार पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों में से दूसरा है।

  • यह स्वदेश निर्मित ASW कार्वेट है।

  • इसे भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान में शामिल किया गया था।

  • इसकी भूमिका पनडुब्बी रोधी युद्ध में है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search