महिलाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'नारी को नमन' योजना

Tags: Government Schemes State News

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य की महिलाओं के लिए “नारी को नमन” योजना शुरू की।

  • यह योजना राज्य विधानसभा चुनाव से पहले की गई घोषणा के अनुरूप शुरू की गई है।

  • योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार की बसों में महिलाओं को टिकट की कीमतों में 50% की छूट देने की घोषणा की है।

  • हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को टिकट की कीमतों पर 50% छूट प्रदान करने के लिए सालाना 60 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

  • एक अनुमान के मुताबिक HRTC की बसों में रोजाना 1.25 लाख महिलाएं सफर करती हैं।

  • न्यूनतम किराए में कमी/अन्य घोषणाये 

  • महिलाओं को टिकट में महिलाओं को रियायत देने के अलावा, सरकार ने HRTC बसों में न्यूनतम किराए को 7 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने की भी घोषणा की।

  • इसके अलावा, HRTC की ‘राइड विद प्राइड’ टैक्सियों में महिला ड्राइवरों के 25 पद भरे जाएंगे।

  • HRTC में मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन आदि के 265 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

  • हिमांचल प्रदेश के बारे में 

  • हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया था।

  • हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है।

  • हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा है।

  • प्रमुख नदियाँ और बांँध-  सतलुज (भाखड़ा बांँध, गोबिंद सागर जलाशय, कोल्डम बांँध), व्यास (पंडोह बांँध, महाराणा प्रताप सागर जलाशय), रावी (चमेरा बांँध), पार्वती

  • प्रमुख झीलें-  रेणुका, रेवलसर, खज्जियार, दाल, ब्यास कुंड, दसौर, ब्रिघू, पराशर,मणि महेश, चंदर ताल, सूरज ताल, करेरी, सरोलसर, गोविंद सागर, नाको झील

  • राष्ट्रीय उद्यान-  ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान, पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान, खिरगंगा, इंदरकिला तथा सिंबलबारा राष्ट्रीय उद्यान

  • राजधानी- शिमला

  • राज्यपाल- राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

  • मुख्यमंत्री- जयराम ठाकुर 

  • विधान सभा सीटें- 68 

  • राज्यसभा सीटें- 3 

  • लोकसभा सीटें- 4 






Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search