यैर लैपिड आधिकारिक तौर पर इज़राइल के नए प्रधान मंत्री बने

Tags: Person in news International News

येश अतीद पार्टी के नेता, यैर लैपिड को आधिकारिक तौर पर इज़राइल के 14 वें प्रधान मंत्री के रुप में चुना गया हैI 

  • लैपिड का कार्यकाल छोटा हो सकता है क्योंकि वे एक नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले कार्यवाहक सरकार के प्रमुख बनाए गए हैं।

  • लैपिड ने निवर्तमान प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का स्थान लिया हैI 

  • लैपिड एक इजरायली राजनीतिज्ञ और एक पूर्व पत्रकार हैं।

  • उन्होंने पहले 2021 से 2022 तक इज़राइल के वैकल्पिक प्रधान मंत्री और विदेश मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया है

  • 2012 में राजनीति में आने से पहले, लैपिड एक लेखक, टीवी प्रजेन्टर और न्यूज़ एंकर थे।

  • इज़राइल के बारे में 

  • इज़राइल दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है।

  • सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई थी।

  • संसद् का चुनाव सार्वदेशिक मताधिकार के आधार पर अनुपाती-प्रतिनिधित्व-पद्धति से प्रति चार वर्ष के लिए कराया जाता है।

  • इज़राइल को आर्थिक और औद्योगिक विकास में दक्षिण पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में सबसे उन्नत देश माना जाता है।

  • राजधानी- येरुशलम

  • राष्ट्रपति- इसाक हर्ज़ोग

  • मुद्रा- इजरायली नई शेकेल





Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search