चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के लिए चीन की फंडिंग में 56% की गिरावट
Tags: International News
चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के लिए पाकिस्तान में चीन की फंडिंग में 2022 की पहली छमाही में लगभग 56% की गिरावट आई है।
महत्वपूर्ण तथ्य -
रूस, मिस्र और श्रीलंका जैसे अन्य देशों में 2021 की तुलना में BRI जुड़ाव में 100% की गिरावट देखी गई।
यह परियोजना पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से चीन के शिनजियांग के काशगर शहर तक चल रही है।
पारदर्शिता की कमी, कर्ज की समस्या, खराब प्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण यह परियोजना प्रारंभिक वादे के अनुसार नहीं चल रही है।
यह परियोजना स्थानीय विरोध और पाकिस्तान में परियोजना और इसके कर्मियों पर लगातार हमले तथा अन्य सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।
इसके अलावा, पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति भी परियोजना को प्रभावित कर रही है।
रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने हाल ही में पाकिस्तान में परियोजना की सुरक्षा और देखभाल के लिए अपनी सैन्य उपस्थिति के लिए कहा है।
दूसरी ओर चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजना की भी ऋणों की अपर्याप्त पारदर्शिता के कारण वैश्विक आलोचना हो रही है।
चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) :
यह चीन के उत्तर-पश्चिमी झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र और पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को जोड़ने वाली परियोजना है।
इस परियोजना की लम्बाई 3,000 किलोमीटर है।
इसका उद्देश्य ऊर्जा, औद्योगिक और अन्य बुनियादी ढाँचा विकास परियोजनाओं, राजमार्गों, रेलवे एवं पाइपलाइन्स के नेटवर्क द्वारा पूरे पाकिस्तान में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।
यह चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का एक हिस्सा है।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -