रक्षा मंत्री उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

Tags: International News


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 अगस्त को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे।

  • चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के भी एससीओ बैठक में भाग लेने की उम्मीद है।

  • समूह के सदस्य देशों के अन्य रक्षा मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे।

  • इस समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन से लगभग तीन सप्ताह पहले एससीओ रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक हो रही है।

  • वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन समरकंद में 15-16 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

  • ताशकंद की यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री उज्बेकिस्तान गणराज्य के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव से मुलाकात करेंगे।

अतिरिक्त जानकारी -

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) क्या है ?

  • यह एक स्थायी अंतर सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।

  • इसकी स्थापना 2001 में हुई थी।

  • एससीओ चार्टर 2002 में हस्ताक्षरित किया गया था, और 2003 में लागू हुआ।

  • यह एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है।

  • इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है।

  • चीन, रूस और चार मध्य एशियाई राज्य - कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान और ताजिकिस्तान - एससीओ के संस्थापक सदस्य थे।

  • आधिकारिक भाषाएँ - रूसी और चीनी

  • अध्यक्षता - सदस्य राज्यों द्वारा एक वर्ष के लिए रोटेशन के आधार पर

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz