इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड में भारत तीसरे स्थान पर

Tags: Sports News


भारत ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (IOAA) पर आयोजित 15वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (IOAA) पर 15वाँ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड 14 से 21 अगस्त, 2022 तक जॉर्जिया के कुटैसी में आयोजित किया गया है।

  • छात्रों के तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने के साथ भारत सिंगापुर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।

  • भारत का व्यक्तिगत प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा - राघव गोयल, मो. साहिल अख्तर तथा मेहुल बोराद ने स्वर्ण जबकि मलय केडिया तथा अथर्व नीलेश महाजन ने रजत पदक जीता।

  • इस साल आईओएए में 37 मुख्य और 6 अतिथि टीमों से 209 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसके अलावा, 6 देशों के 24 छात्रों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया।

  • पदक तालिका में ईरान की आधिकारिक टीम को 5 स्वर्ण, अतिथि टीम को 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक प्राप्त हुए ।

  • इस आईओएए में कुल मिलाकर 28 स्वर्ण, 38 रजत और 55 कांस्य पदक प्रदान किए गए। 

  • राघव गोयल ने सबसे चुनौतीपूर्ण सैद्धांतिक प्रश्न के सर्वश्रेष्ठ समाधान के लिए विशेष पुरस्कार जीता।

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड :

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसमें खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के क्षेत्र शामिल हैं।

  • यह प्रतियोगिता 20 साल से कम उम्र के हाई स्कूल के छात्रों के लिए है।

  • भाग लेने वाले छात्र 10 दिनों की अवधि में सैद्धांतिक, डेटा विश्लेषण, अवलोकन संबंधी समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से समयबद्ध परिस्थितियों में हल करते हैं।





Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz