उच्चतम खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति वाले 10 देशों में श्रीलंका 5वें स्थान पर है - विश्व बैंक

Tags: International News


विश्व बैंक के नवीनतम आकलन के अनुसार सबसे अधिक खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति वाले 10 देशों में श्रीलंका 5वें स्थान पर है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • विश्व बैंक के आकलन के अनुसार लेबनान, जिम्बाब्वे, वेनेजुएला और तुर्की पहले चार देशों में हैं, जबकि ईरान, अर्जेंटीना, सूरीनाम, इथियोपिया और मोल्दोवा श्रीलंका से पीछे हैं।

  • विश्व बैंक ने कहा कि रिकॉर्ड उच्च खाद्य कीमतों ने एक वैश्विक संकट पैदा कर दिया है जो लाखों लोगों को अत्यधिक गरीबी, भूख और कुपोषण की ओर ले जाता है।

  • यूक्रेन युद्ध, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, और कोविड -19 महामारी के कारण खाद्य कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गई हैं।

  • खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लोगों पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

  • ये देश उच्च आय वाले देशों के लोगों की तुलना में अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा भोजन पर खर्च करते हैं।

घरेलू खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति दुनिया भर में उच्च स्तर पर :

  • आंकडों के अनुसार अप्रैल और जुलाई 2022 के बीच  लगभग सभी निम्न और मध्यम आय वाले देशों में उच्च मुद्रास्फीति है।

  • विश्व बैंक का कहना है कि देशों को उर्वरकों पर व्यापार प्रतिबंध या निर्यात प्रतिबंध हटा देना चाहिए।

  • किसानों को उचित प्रोत्साहन देकर उर्वरकों के उपयोग को अधिक कुशल बनाया जाना चाहिए।

  • सर्वोत्तम प्रथाओं और नई तकनीकों को विकसित करने के लिए नवाचार में निवेश कर उर्वरक के प्रति किलोग्राम उत्पादन में वृद्धि करने में मदद मिल सकती है।

अतिरिक्त जानकारी -

खाद्य मुद्रास्फीति से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष 10 देश :

  1. लेबनान

  2. जिम्बाब्वे

  3. वेनेजुएला

  4. तुर्किये

  5. श्री लंका

  6. ईरान

  7. अर्जेंटीना

  8. सूरीनाम

  9. इथियोपिया

  10. मोलदोवा

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz