विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (LPI) में भारत का 38 वां स्थान

Tags: Reports INDEX

विश्व बैंक द्वारा 2023 में जारी किए गए लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (LPI) में भारत ने 38वीं रैंक प्राप्त की।

खबर का अवलोकन

  • भारत की रैंकिंग में सुधार का श्रेय हार्ड एण्ड सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, साथ ही साथ प्रौद्योगिकी दोनों में इसके महत्वपूर्ण निवेश को दिया जा सकता है।

  • भारत की वर्तमान रैंकिंग 2018 में इसकी 44वीं रैंक और 2014 में इसकी 54वीं रैंक की तुलना में उल्लेखनीय सुधार दर्शाती है।

  • लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स सीमा शुल्क निकासी प्रक्रियाओं की दक्षता, परिवहन बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और शिपमेंट की व्यवस्था में आसानी जैसे कारकों के आधार पर 139 देशों को रैंक करता है।

  • LPI 2023 के अनुसार लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन के मामले में सिंगापुर और फिनलैंड को सबसे कुशल और उच्चतम रैंक वाले देशों के रूप में पहचाना गयाहै।

विश्व बैंक के बारे में

  • इसकी स्थापना 1944 में हुई थी और इसका मुख्यालय वाशिंगटन, डी.सी. में है।

  • इसका प्राथमिक लक्ष्य विकास परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए वित्तीय सहायता, तकनीकी विशेषज्ञता और अन्य संसाधन प्रदान करके विकासशील देशों में गरीबी को कम करना है।

  • विश्व बैंक दो मुख्य संस्थानों के माध्यम से संचालित होता है: इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) और इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन (IDA)।

  • IBRD मध्यम-आय और साख-योग्य निम्न-आय वाले देशों को ऋण प्रदान करता है, जबकि IDA सबसे गरीब देशों को अनुदान और ऋण प्रदान करता है।

  • विश्व बैंक अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों जैसेसंयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और क्षेत्रीय विकास बैंकों के साथ मिलकर विकास के प्रयासों का समन्वय करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भी काम करता है।

संस्थापक -जॉन मेनार्ड कीन्स, हैरी डेक्सटर व्हाइट

अध्यक्ष - डेविड मालपा

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search