संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं-2023’ में भारत की जीडीपी 5.8 % रहने का अनुमान

Tags: National Economy/Finance

India's GDP estimated to be 5.8% in UN report 'Global Economic Situation and Prospects-2023'

जनवरी 2023 के आखिरी सप्ताह में संयुक्त राष्ट्र ने ‘वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं-2023’ रिपोर्ट में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2023 में 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। यह 2022 में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से थोड़ा कम है।

खबर का अवलोकन

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत का जीडीपी विकास दर में कमी का मुख्य कारण ऊंची ब्याज दर, वैश्विक आर्थिक मंदी से निवेश, निर्यात पर पड़ रहा दबाव आदि है।

  • जबकि, संयुक्त राष्ट्र ने भारत की आर्थिक वृद्धि ‘‘मजबूत’’ रहने की उम्मीद जताई है जबकि अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए संभावनाएं ‘‘अधिक चुनौतीपूर्ण’’ बताया है।

  • रिपोर्ट में इसके लिए कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न स्थिति को उत्तरदायी बताया गया है, जिसके कारण खाद्य एवं ऊर्जा संकट खड़ा हुआ और मंहगाई में काफी वृद्धि देखी जा रही है।

वैश्विक परिपेक्ष्य में रिपोर्ट: 

  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक उत्पादन वृद्धि 2022 में अनुमानित 3% से घटकर 2023 में 1.9% रहने का अनुमान है, जो हाल के दशकों में सबसे कम है।

  • संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2022 में वैश्विक वृद्धि 3 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में 2023 में वैश्विक व्यापार के 0.4 प्रतिशत और विश्व अर्थव्यवस्था के 1.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

किसके द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट: 

  • रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन, और अफ्रीका, यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन, एशिया और प्रशांत और पश्चिमी एशिया के क्षेत्रीय आर्थिक आयोगों द्वारा तैयार की गई है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search