आईएनएसवी तारिणी का चालक दल 188 दिनों के बाद स्वदेश लौटा

Tags: Defence National News

INSV-Tarini-crew-back-home-after-188-days

अंतर्महाद्वीपीय यात्रा के बाद लौटे आईएनएसवी तारिणी के चालक दल का गोवा में फ्लैग-इन समारोह में भव्य स्वागत किया गया।

खबर का अवलोकन 

  • यह दल 17,000 समुद्री मील की कठिन यात्रा कर 23 मई को स्वदेश लौटा।

  • इस पूरे अभियान में दो महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए शामिल रहीं।

  • लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के नेवी में लॉजिस्टिक्स ऑफिसर हैं। 

  • पुदुचेरी की रहने वाली रूपा ने चेन्नई से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। वह नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्शन अफसर हैं। 

  • द‍िलना और रूपा, दोनों ही वर्तमान में गोवा में आईएनएस मंडोवी में तैनात हैं। 

  • INSV तारिणी द्वारा गोवा से रियो डी जनेरियो से केप टाउन तक की ऐतिहासिक यात्रा 188 दिनों में पूर्ण की गई है।

  • यह चालक दल द्वारा वीरता, साहस और दृढ़ता के अनुकरणीय प्रदर्शन को दर्शाता है और समुद्री नौकायन में देश में अग्रणी के रूप में भारतीय नौसेना की भूमिका को उजागर करता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search