जनजातीय गौरव दिवस

Tags: Important Days

Janjatiya Gaurav Divas

वर्ष 2022 में देश में दूसरी बार जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को मनाया जा रहा है। बिरसा मुंडा का जन्मदिन 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है जिन्हें धरती आबा के नाम से जाना जाता है। झारखंड को वर्ष 2000 में एक नए राज्य के रूप में बिहार से अलग किया गया था।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातु गांव में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

  • केंद्र सरकार ने देश के इतिहास और संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करने के लिए वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया।

  • यह तिथि इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन बिरसा मुंडा की जयंती है, जो एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और छोटा नागपुर पठार क्षेत्र के मुंडा जनजाति के लोक नायक थे।

  • संथाल, तामार, कोल, भील, खासी और मिज़ो जैसे आदिवासी समुदायों ने कई आंदोलनों के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मजबूती से भाग लिया था।

  • आजादी के लिए संताल विद्रोह, खासी विद्रोह, फूकन एवं बरुआ विद्रोह, नगा संग्राम, भूटिया लेप्चा विद्रोह, पलामू विद्रोह, खरवाड़ विद्रोह आदि अनेक ऐसे आंदोलन हैं, जिन्होंने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी।

बिरसा मुंडा के बारे में

  • बिरसा मुंडा एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और छोटा नागपुर पठार क्षेत्र के मुंडा जनजाति के लोक नायक थे।

  • उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी के उलिहातु में हुआ था जो अब झारखंड के खूंटी जिले में है।

  • उन्होंने एक वैष्णव संत से हिंदू धार्मिक शिक्षा ली तथा रामायण और महाभारत के साथ प्राचीन  शास्त्रों का अध्ययन किया।

  • उन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान आधुनिक झारखंड और बिहार के आदिवासी क्षेत्र में एक भारतीय जनजातीय  आंदोलन का नेतृत्व किया।

  • मुंडा विद्रोह 1899-1900 में रांची के दक्षिण में बिरसा मुंडा के नेतृत्व में सबसे महत्वपूर्ण आदिवासी आंदोलनों में से एक था।

  • मार्च 1900 में अपनी गुरिल्ला सेना के साथ अंग्रेजों से लड़ते हुए मुंडा को चक्रधरपुर के जामकोपाई जंगल में गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ महीने बाद, 9 जून को हिरासत में रहते हुए उनका निधन हो गया।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search