15 नवंबर 2022 को विश्व की जनसंख्या 8 अरब के पार: संयुक्त राष्ट्र

Tags: National International News

World Population crosses 8 billion

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अनुसार विश्व मानव आबादी 15 नवंबर 2022 को 8 बिलियन(अरब ) का आंकड़ा पार कर चुकी है और 2080 तक इसके 10.4 बिलियन हों जाने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और चिकित्सा में सुधार के कारण जनसंख्या में वृद्धि को मानव दीर्घायु में क्रमिक वृद्धि के लिए जिम्मेदार माना है ।

मानव जनसंख्या का ऐतिहासिक विकास

  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष  के अनुसार, वैश्विक आबादी को 7 अरब से 8 अरब तक पहुंचने में सिर्फ 12 साल लगे।
  • 1930 से 100 साल से भी कम समय में दुनिया की आबादी चार गुना बढ़ गई है।
  • वैश्विक मानव आबादी ने 1804 में एक अरब हो गयी थी और 1930 में 2 अरब जनसंख्या के निशान को पार करने में 126 साल लग गए।
  • इसने अगले 30 वर्षों में 3 अरब, अगले 14 वर्षों में 4 अरब और अगले 13 वर्षों में 5 अरब का आंकड़ा पार कर लिया।
  • 1963 और 1972 के बीच वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2 प्रतिशत से अधिक थी। परन्तु  2021 के बाद से 1 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

मानव जनसंख्या वृद्धि के भविष्य के अनुमान

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2037 तक मानव जनसंख्या को  9 अरब तक पहुंचने में लगभग 15 साल लगेंगे।
  • इसने अनुमान लगाया है कि विश्व की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 बिलियन, 2050 में 9.7 बिलियन और 2100 में 10.4 बिलियन तक बढ़ सकती है।
  • 2050 तक वैश्विक जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि का आधे से अधिक कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया में केंद्रित होगा।
  • भारत को 2023 के दौरान दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पार करने का अनुमान है।

विश्व बैंक जनसंख्या अनुमानों के अनुसार:

  • 2022 में चीन और भारत में दुनिया की आबादी का एक तिहाई से अधिक हिस्सा है, जिसमें चीन की हिस्सेदारी 18.2 प्रतिशत और भारत की 17.7 प्रतिशत है।
  • विश्व की तीसरी सबसे आबादी वाले  देश अमेरिका और  चौथी सबसे आबादी इंडोनेशिया में  वैश्विक आबादी का क्रमशः  4.2 प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत हिस्सा है।
  • यह 2050 तक यह स्थिती बदलने की उम्मीद है और विश्व आबादी में  भारत का हिस्सा  सबसे अधिक 16.8 प्रतिशत होनी की उम्मीद है , जबकि चीन की वैश्विक जनसंख्या हिस्सेदारी में 4.2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आने की उम्मीद है ।
  • 2050 तक भारत की आबादी 2.3 अरब और बढ़ने  का अनुमान है, जबकि चीन की आबादी 2030 से घटने का अनुमान है।
  • वर्तमान में एशिया में दुनिया की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा है, अफ्रीका सिर्फ 20 साल की औसत उम्र के साथ सबसे कम उम्र की आबादी का  महाद्वीप  है, और  विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला  महाद्वीप  यूरोप है जहाँ औसत उम्र लगभग 43 साल  है  ।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search