सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 'भारत में युवा 2022' रिपोर्ट जारी की

Tags: National News

हाल ही में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने 'यूथ इन इंडिया 2022' रिपोर्ट जारी की है I 

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु 

  • यूथ इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2036 तक युवाओं की संख्या ढाई करोड़ कम हो जाएगी। फिलहाल देश में युवाओं की आबादी 37.14 करोड़ है।

  • 2036 में घटकर यह 34.55 करोड़ हो जाएगी।

  • देश में इन दिनों 10.1% बुजुर्ग हैं, जो 2036 तक बढ़कर 14.9% हो जाएंगे।

  • प्रजनन क्षमता में निरंतर गिरावट के कारण कामकाजी उम्र (25 से 64 वर्ष के बीच) की जनसंख्या में वृद्धि हुई हैI

राज्यों की स्थिति 

  • केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में वर्ष 2036 तक युवाओं की तुलना में अधिक बुजुर्ग आबादी का अनुमान है।

  • बिहार एवं उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2021 तक कुल जनसंख्या में युवा आबादी के अनुपात में वृद्धि का अनुभव किया है और फिर इसमें गिरावट की संभावना है।

  • महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के साथ इन दोनों राज्यों में देश के आधे से अधिक (52%) युवाओं के होने का अनुमान है।

युवा आबादी घटने के कारण 

  • फर्टिलिटी रेट- कुछ सालों से फर्टिलिटी रेट में गिरावट आ रही है I  फर्टिलिटी रेट यानी एक महिला द्वारा जन्म देने वाले बच्चों की औसत संख्या है। 

  • 2011 में फर्टिलिटी रेट 2.4 था, जो 2019 तक घटकर 2.1 पर आ गयाI 

  • क्रूड डेथ रेट- भारत में अब डेथ रेट कम होता जा रहा है I  क्रूड डेथ रेट का मतलब है कि हर एक हजार लोगों पर कितनी मौतें हो रहीं हैं I 

  • 2019 में क्रूड डेथ रेट 6.0 था, जबकि 2011 में ये 7.1 थाI 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search