ओडिशा के जग मिशन ने वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड 2023 जीता

Tags: Awards State News

Odisha wins World Habitat Award 2023 for its JAGA Mission

ओडिशा सरकार का झुग्गी सुधार और पट्टा सुरक्षा कार्यक्रम, जग (ओडिशा लाइवेबल हैबिटेट मिशन) मिशन ने यूएन-हैबिटेट का वर्ल्ड हैबिटेट पुरस्कार 2023 जीता है।इस वर्ष इसे कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

यह दूसरी बार है जब इस कार्यक्रम को यूएन-हैबिटेट का वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड मिला है। 2019 में, परियोजना को झुग्गीवासियों को भूमि पट्टा सुरक्षा प्रदान करने में अपनी सफलता के लिए यूएन-हैबिटेट का वर्ल्ड हैबिटेट  पुरस्कार प्राप्त हुआ थ ।

यह पुरस्कार यूनाइटेड नेशन (यूएन)-हैबिटेट के साथ साझेदारी में  यूनाइटेड किंगडम स्थित संगठन वर्ल्ड हैबिटेट द्वारा हर साल दुनिया भर से अभिनव, उत्कृष्ट और क्रांतिकारी विचारों, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की पहचान के लिए दिया जाता है।

ओडिशा सरकार की  जग मिशन योजना

ओडिशा सरकार ने मई 2018 में "स्लम निवासियों के लिए ओडिशा भूमि अधिकार अधिनियम, 2017”  के आधार पर जग मिशन शुरु  किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी, झुग्गीवासियों को भूमि पट्टा सुरक्षा प्रदान करना और उसे उन्नत करना वाला पहल है।

इसका लक्ष्य ओडिशा को 2023 के अंत तक झुग्गीमुक्त होने वाला भारत का पहला राज्य बनाना है।

मिशन की उपलब्धियां

राज्य सरकार के अनुसार,  जग मिशन के तहत राज्य में 2,919 मलिन बस्तियों में से;

  • 2,724 मलिन बस्तियों में 100 प्रतिशत घरों को पाइप जल कनेक्शन प्रदान किया गया है,
  • 707 मलिन बस्तियाँ पूरी तरह से रहने योग्य आवासों में परिवर्तित हो गई हैं,
  • 666 मलिन बस्तियों में 100 प्रतिशत घरों में व्यक्तिगत शौचालय हैं, और
  • 8 शहर स्लम मुक्त हो गए हैं।”
  • पिछले पांच वर्षों में, 1,75,000 परिवारों को भूमि पट्टा सुरक्षा प्रदान की गई है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search