विश्व ब्रेल दिवस 2023

Tags: Important Days


विश्व ब्रेल दिवस दुनिया भर में हर साल 4 जनवरी को मनाया जाता है और यह ब्रेल के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती भी है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • नेत्रहीन लोगों के लिए यह दिन बेहद महत्त्वपूर्ण होता है क्योंकि आज ही के दिन नेत्रहीनों के जिंदगी में रोशनी भरने वाले लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था। 

  • लुइस ब्रेल ने ही ब्रेल लिपि को जन्म दिया था जिसके चलते आज दृष्टिहीन लोग भी पढ़-लिख रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। 

  • इस प्रकार यह उनके प्रयासों को पहचानने का एक सही दिन है।

  • यह दिन यह भी स्वीकार करता है कि दृष्टिबाधित लोग मानवाधिकारों के मानक के समान रूप से पात्र हैं जैसे कि अन्य सभी पात्र होते हैं।

दिन की पृष्ठभूमि

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 नवंबर 2018 को एक प्रस्ताव पारित कर हर साल 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिन को 'विश्व ब्रेल दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। 

  • 4 जनवरी 2019 को पहली बार विश्व ब्रेल दिवस मनाया गया। 

  • संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में लगभग 39 मिलियन लोग नेत्रहीन हैं तथा करीब 253 मिलियन लोग किसी न किसी तरह की आंखों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए ब्रेल लिपि बहुत ही मददगार है।

ब्रेल लिपि क्या है?

  • ब्रेल नेत्रहीनों द्वारा उपयोग की जाने वाली स्पर्श द्वारा पढ़ने और लिखने की एक प्रणाली है।

  • इसमें डॉट्स की व्यवस्था होती है जो वर्णमाला के अक्षरों, संख्याओं और विराम चिह्नों को बनाती है।

  • यह पहली बार 1820 के अंत में लुई ब्रेल नामक एक युवा फ्रांसीसी द्वारा विकसित किया गया था।

  • उन्होंने रात्रि लेखन की एक प्रणाली को संशोधित करके ब्रेल बनाया जो कि सैन्य उपयोग के लिए था।

  • ब्रेल डिवाइस नेत्रहीन लोगों को अक्षर आसानी से पहचानने में मदद करता है। 

  • नेत्रहीन लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला है और ये उपकरण विभिन्न प्रकार की ग्राफिक सूचनाओं जैसे कि चित्र, मानचित्र, ग्राफ, पाठ आदि को प्रसारित करने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग करते हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search