ऑपरेशन “दोस्त”

Tags: International Relations International News


भारत ने तुर्किये में आये भूकम्प के बाद मदद के लिये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा उपकरणों को लेकर एक रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है जिसे 'ऑपरेशन दोस्त' नाम दिया गया है।

खबर का अवलोकन:

  • 6 फरवरी, 2023 को रिक्टर पैमाने पर 7.7 की तीव्रता के भूकंप ने तुर्किये और सीरिया को प्रभावित किया था, जिससे दोनों देशों में भारी तबाही के साथ जानमाल की क्षति तथा बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुंँचा।

  • ऑपरेशन दोस्त के तहत भारतीय सेना द्वारा तुर्किये के हटाय प्रांत में एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया गया है। 

  • भारतीय वायुसेना के C17 ग्लोबमास्टर विमान को ऑपरेशन में लगाया गया है।

  • ऑपरेशन दोस्त इस बात का प्रतीक है कि भारत तुर्किये का मित्र है अर्थात् दोनों को अपने संबंधों को अधिक मज़बूत करना चाहिये।

अतीत में भारत सरकार द्वारा चलाये गए अन्य ऑपरेशन:

ऑपरेशन गंगा 2022 

  • भारत सरकार द्वारा मानवीय सहायता प्रदान करने और यूक्रेन पर 2022 के रूसी आक्रमण के बीच भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए चलाया गया था।

ऑपरेशन देव शक्ति 2021

  • 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने के लिए इसे भारतीय वायु सेना और एयर इंडिया द्वारा शुरू किया गया था।

वंदे भारतमिशन

  • भारत सरकार ने वर्ष 2020 में कोरोना वायरस के कारण दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 'वंदे भारत मिशन' अभियान चलाया था।

ऑपरेशन राहत 2015

  • यमन गृहयुद्ध में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हस्तक्षेप के बाद भारतीय और अन्य देशों के नागरिक को यमन से बचाने और वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना, वायु सेना और एयर इंडिया द्वारा इसे आरंभ किया गया था।

ऑपरेशन मैत्री 2015 

  • यह ऑपरेशन नेपाल में साल 2015 में आए भूकंप के बाद भारत सरकार द्वारा चलाया गया था I 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search