बिजली संकट को लेकर दक्षिण अफ्रीका ने 'आपदा की स्थिति' घोषित की

Tags: International News

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने केप टाउन में अपने वार्षिक स्टेट ऑफ द नेशन संबोधन के दौरान देश के बिजली संकट के कारण "आपदा की स्थिति" की घोषणा की है।

खबर का अवलोकन

  • यह कोविड-प्रेरित "आपदा की स्थिति" को हटाए जाने के ठीक 10 महीने बाद हुआ है।

  • वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका कई संकटों का सामना कर रहा है, जिनमें बिजली संकट, बेरोजगारी, अपराध और हिंसा में बढ़ोतरी जैसे मुद्दे हैं। 

  • देश में करीब 10 साल से बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी बड़े पैमाने पर लूटपाट-भ्रष्टाचार के बीच आर्थिक रूप से कमजोर हुई है, जिसके कारण बिजली संकट पैदा हुआ है। 

  • राष्ट्रपति ने घोषणा की कि इस मामले से अधिक प्रभावी ढंग से और तत्काल निपटने के लिए एक बिजली मंत्री नियुक्त किया जाएगा। 

  • नए मंत्री राष्ट्रीय ऊर्जा संकट समिति समेत बिजली संकट प्रतिक्रिया के सभी पहलुओं की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। 

दक्षिण अफ्रीका

  • राष्ट्रपति: सिरिल रामफोसा

  • राजधानियाँ: केप टाउन (विधायी), प्रिटोरिया (कार्यकारी), ब्लोमफ़ोन्टेन (न्यायिक)

  • मुद्रा: रैंड

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search