क्वाड देशों ने लॉन्च किया 'क्वाड साइबर चैलेंज'

Tags:


क्वाड देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान ने हाल ही में साइबर सिक्यूरिटी को मजबूती देने के लिए क्वाड साइबर चैलेंज लॉन्च किया है।

खबर का अवलोकन:

  • इसका मुख्य उद्देश्य इंडो-पैसिफिक रीजन में साइबर सुरक्षा तन्त्र को मजबूत करना है I 

  • 'क्वाड साइबर चैलेंज' की मदद से चारों देश मिलकर संयुक्त रूप से साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए प्रयास करेंगे I 

'क्वाड साइबर चैलेंज':

  • राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के साथ राष्ट्रीय साइबर समन्वय कार्यालय भारत की ओर से क्वाड साइबर चैलेंज का समन्वय कर रहा है।

  • क्वाड देशों ने इस साइबर चुनौती में भाग लेने के लिए इंडो-पैसिफिक और आस-पास के क्षेत्रों के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को आमंत्रित किया है।

  • 'क्वाड साइबर चैलेंज' की मदद से सुरक्षित और जिम्मेदार साइबर आदतों का अभ्यास करने में मदद मिलेगी I 

  • इसकी मदद से एक सुरक्षित और लचीले साइबर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही 'क्वाड साइबर चैलेंज' के माध्यम से साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

क्वाड या चतुर्भुज सुरक्षा संवाद:

  • क्वाड या चतुर्भुज सुरक्षा संवाद चार देशों अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत का एक समूह है।

  • वर्ष 2007 में जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे द्वारा क्वाड की अवधारणा दी गई थी।

  • अब समूह को मुख्य रूप से क्षेत्र में चीनी प्रभाव का मुकाबला करने वाले समूह के रूप में देखा जाता है।

  • 2022 क्वाड शिखर बैठक जापान में आयोजित की गई थी और अगली 2023 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाएगी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search