संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन से अलग हुआ रूस

Tags: Popular International News

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव जुराब पोलोलिकाश्विली (Zurab Pololikashvili) ने घोषणा की कि रूस ने यूएनडब्लूटीओ से हटने का फैसला किया है।

  • यूएनडब्लूटीओ ने इससे पहले मार्च के महीने में घोषणा की थी कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण रूस को निलंबित करना चाहता है।

  • यूएनडब्लूटीओ ने पहले यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के साथ असंगत और यूएनडब्लूटीओ के मौलिक उद्देश्य के खिलाफ बताया था।

  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 27 अप्रैल 2022 को यूएन में मतदान से पहले ही रूस ने इस संगठन से हटने का फैसला किया है।

  • यह पहली बार है जब यूएनडब्लूटीओ ने अपने किसी सदस्य राष्ट्र के निलंबन पर चर्चा करने के लिए बैठक की है।

  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन(यूएनडब्लूटीओ) के बारे में -

  • गठन- 1 नवंबर 1975

  • मुख्यालय- मैड्रिड, स्पेन

  • महासचिव- ज़ुराब पोलोलिकाश्विली 

  • सदस्य देश- 160 

  • अभी तक 17 सदस्य देश विभिन्न अवधियों में संगठन से हट चुके हैं I 

  • यूएनडब्लूटीओ संयुक्त राष्ट्र का एक संगठन है जो आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CUREENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz