श्री नरेंद्र गोयनका ने एईपीसी के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला

Tags: Person in news

टेक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार गोयनका ने आज परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।गोयनका ने पद्मश्री डॉ. ए.साठीवेल का एईपीसी अध्यक्ष के रूप में स्थान लिया है|

  • एईपीसी केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के तत्वावधान में भारत में परिधान निर्यातकों का आधिकारिक निकाय है,जो भारतीय निर्यातकों के साथ-साथ आयातकों/अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को अमूल्य सहायता प्रदान करता है।

भारतीय कपड़ा उद्योग क्षेत्र के आंकड़े

  • भारतीय कपड़ा उद्योग उत्पादन (मूल्य के संदर्भ में) में लगभग 7% और भारत की निर्यात आय में लगभग 15% योगदान देता है।
  • भारतीय कपड़ों के लिए शीर्ष वैश्विक निर्यात गंतव्य देश संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, ब्रिटेन और जर्मनी हैं।
  • भारत के कपड़ों का लगभग 50 प्रतिशत आयात रेशा और धागा (फाइबर और यार्न) है जिनका मूल्य वर्धन के लिए उपयोग किया जाता है। अधिकतम कपड़ा और परिधान आयात चीन से आते हैं और उसके बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान है।
  • वित्त वर्ष 2020-21 में आपूर्ति श्रृंखला और मांग महामारी के कारण बाधित होने के कारण कपड़ा निर्यात में गिरावट आई थी।
  • अप्रैल-दिसंबर, 2021 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात सहित कुल कपड़ा और परिधान का निर्यात 29.8 अरब अमेरिकी डॉलर का था, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के लिए यह 21.2 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 41% की मजबूत वृद्धि का संकेत देता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search