भारत में गरीबी पर ऑक्सफैम रिपोर्ट

Tags: National News

गैर-लाभकारी समूह ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडे से पहले 17 जनवरी, 2022 को ''इनइक्वालिटी किल्स" (घातक असमानता) शीर्षक से अपनी नवीनतम रिपोर्ट प्रकाशित की है।

  • ऑक्सफैम वैश्विक गरीबी के उन्मूलन पर ध्यान केंद्रित करने वाले 21 स्वतंत्र धर्मार्थ संगठनों का एक ब्रिटिश-स्थापित परिसंघ है, जिसकी स्थापना 1942 में की गई थी और  इसका नेतृत्व ऑक्सफैम इंटरनेशनल करती है।
  • इसका मुख्यालय नैरोबी, केन्या में है।
  • गैब्रिएला बुचर ऑक्सफैम की वर्तमान निदेशक हैं।
  • ऑक्सफैम खुद को उन लोगों का वैश्विक आंदोलन बताता है जो गरीबी और अन्याय को खत्म करने के लिए असमानता से लड़ रहे हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुख्य अंश -

  • 2021 में देश के 84 प्रतिशत परिवारों की आय में गिरावट आई, लेकिन इसके साथ ही भारतीय अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हो गई है।
  • कोरोनावायरस महामारी (मार्च 2020 से नवंबर 2021) के दौरान ऑक्सफैम के विश्लेषण से पता चला कि भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 23.14 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 53.16 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसके विपरीत, अकेले 2020 में 4.6 करोड़ से अधिक भारतीयों के अत्यधिक गरीबी में गिरने का अनुमान था, जो संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वैश्विक नए गरीबों का लगभग आधा था।
  • ऑक्सफैम का कहना है कि भारत के अति समृद्ध परिवारों पर 1% संपत्ति कर लगा कर इसके टीकाकरण कार्यक्रम के 50,000 करोड़ रुपये की पूरी लागत का वित्तपोषण कर सकता है, और भारत के सिर्फ 98 सबसे अमीर परिवारों पर 4% संपत्ति कर दो साल के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बजट और 17 साल के लिए मध्याह्न भोजन कार्यक्रम का खर्च वहन कर सकता है।
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन कुल केंद्रीय बजट के 1.5% से घटकर 0.6% रह गया है। शिक्षा  क्षेत्र के लिए आवंटन में 6% की कटौती हुई है , भले ही कोविड ने भारत में तबाही को जारी रखा है, तब भी देश के स्वास्थ्य सेवा बजट में 2020-21 के आरई (संशोधित अनुमान) से 10% की गिरावट देखी गई है।
  • पिछले साल निवेश आकर्षित करने के लिए कॉर्पोरेट करों को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करने से 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे भारत के राजकोषीय घाटे में वृद्धि हुई।
  • भारत में बढ़ती धन असमानता के निदान के तौर पर ऑक्सफैम ने भारत की अति समृद्ध आबादी पर संपत्ति कर लगाने का सुझाव दिया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search