यूक्रेन ने 'देवी काली' ट्वीट के लिए मांगी माफी

Tags: International News

Ukraine apologises for ‘Devi Kali’ tweet

यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा ने देश के रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली का ‘गलत चित्रण’ किए जाने को लेकर खेद जताया। 

खबर का अवलोकन

  • उन्होंने इस कृत्य के लिए माफी मांगते हुए कहा कि यह देश और इसके लोग ‘अद्वितीय भारतीय संस्कृति’ का सम्मान करते हैं।

  • इस चित्रण में विस्फोट के धुएं के बीच देवी काली का एक विकृत चित्र लगा कर ‘वर्क ऑफ आर्ट’ लिखा गया था।

  • यह चित्र 30 अप्रैल को ट्वीट किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया मंच पर आपत्ति प्रकट किया गया था।

  • झापरोवा ने 9 अप्रैल को भारत की यात्रा की थी। यूक्रेन में पिछले साल फरवरी में रूसी हमला शुरू होने के बाद इस पूर्वी यूरोपीय देश (यूक्रेन) से किसी मंत्री की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी।

यूक्रेन के बारे में

  • यूक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है और रूस के बाद महाद्वीप में दूसरा सबसे बड़ा देश है

  • इसकी राजधानी कीव है, जो उत्तर-मध्य यूक्रेन में नीपर नदी पर स्थित है।

  • प्रधान मंत्री: डेनिस शिम्हाल

  • राष्ट्रपति: वलोडिमिर ज़ेलेंस्की

  • राजधानी: कीव

  • आधिकारिक भाषा: यूक्रेनी

  • मुद्रा: रिव्न्या (यूएएच)


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search