माउंट एवरेस्ट पर विश्व का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र स्थापित

Tags: Popular International News


विभिन्न मौसमी घटनाओं का अध्ययन करने के लिए माउंट एवरेस्ट पर विश्व के सबसे ऊंचे मौसम केंद्र की स्थापना की गई है।

  • नेपाल के जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस मौसम केंद्र को पर्वत रेंज के समिट प्वाइंट (अधिकतम ऊंचाई 8848.86 मी) से कुछ नीचे 8,830 मीटर पर स्थापित किया गया है। 

  • केंद्र को समिट प्वाइंट पर मौजूद बर्फ की वजह से वहां स्थापित करने में दिक्कत आ रही थी।

  • सौर ऊर्जा से चलने वाला ये मौसम केंद्र तापमान, हवा की गति और दिशा, हवा का दबाव और बर्फ की ऊंचाई में आने वाले बदलावों के साथ कम और अधिक दूरी के रेडिएशन को मापेगा।

  • महत्वपूर्ण बिंदु -

  • नेपाल के जल विज्ञान एवं मौसम विभाग और नेशनल जियोग्राफिक ने पहाड़ की स्थितियों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करने के लिए नैटजियो द्वारा स्थापित सभी पांच स्वचालित मौसम स्टेशनों को संचालित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • इस समझौते के तहत नेशनल जियोग्राफिक की टीम इन केंद्रों का 2025 तक संचालन करेगी। जिसके बाद वर्ष 2026 में तकनीक को नेपाल सरकार को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

  • अमेरिका की अप्लेशियन स्टेट यूनिवर्सिटी के जलवायु वैज्ञानिक बेकर पेरी के नेतृत्व में नैटजियो टीम में पर्वतारोही और वैज्ञानिक शामिल थे, जिनमें से कई ने मौसम स्टेशन स्थापित करते समय दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की।

  • चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग में माउंट एवरेस्ट पर 5,200 मीटर से 8,800 मीटर तक आठ स्टेशन हैं, जिसमें 7,000 मीटर से अधिक 7,028 मीटर, 7,790 मीटर, 8,300 मीटर और 8,800 मीटर पर चार स्टेशन हैं।

  • माउंट एवरेस्ट के बारे में -

  • माउंट एवरेस्ट एशिया में नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित वृहद हिमालय पर्वत श्रृंखला का सर्वोच्च शिखर है।

  • माउंट एवरेस्ट को संस्कृत में देवगिरि, तिब्बती में चोमोलुंग्मा, चीनी भाषा में चु-मु-लांग-मा-फेंग और नेपाली में सागरमाथा कहते हैं।

  • 29 मई 1953 को माउंट एवरेस्ट पर पहली बार न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाली मूल के भारतीय नागरिक तेनसिंह नोर्गे शेरपा चढ़े थे I

  • माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला जुन्को तबेई(जापान) है इसके साथ ही यह 7 महाद्वीपों में से प्रत्येक की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला भी हैं।

  • सन 1984 में बछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला है।

  • एवरेस्ट पर लगातार दो बार चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला संतोष यादव है।

  • नेपाल की 52 साल की पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई पूरी की है इन्होने 25 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की है I 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search