DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Sept. 20, 2022

भारत को एक और साल के लिए 'एआईबीडी' का अध्यक्ष चुना गया

Tags: Summits

भारत को फिर से अगले एक साल के लिए एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (एआईबीडी) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वर्तमान में, मयंक कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रसार भारती और महानिदेशक, दूरदर्शन, एआईबीडी के अध्यक्ष हैं।

भारत के अध्यक्ष पद को एक साल और बढ़ाने का निर्णय 20 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय (19-20 सितंबर) एआईबीडी की 47वीं वार्षिक सभा में लिया गया।

सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया था ।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) :

  • एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (एआईबीडी) की स्थापना अगस्त 1977में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के तत्वावधान में हुई थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संस्थान के संस्थापक संगठन हैं।
  • वर्तमान में 26 देश इसके सदस्यहैं।
  • मुख्यालय : कुआलालंपुर, मलेशिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों के अधिकारों की वकालत की

Tags: Person in news International News

भारतीय अभिनेत्री और  वैश्विक यूनिसेफ सद्भावना राजदूत प्रियंका चोपड़ा ने 19 सितंबर 2022 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए)) को संबोधित किया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • 2016 में यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत नियुक्त की गई प्रियंका चोपड़ा ने 77वें यूएनजीए, उच्च स्तरीय सप्ताह में बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की।
  • 77वां यूएनजीए, 13 सितंबर 2022 को शुरू हुआ और उच्च स्तरीय सप्ताह 19-23 सितंबर तक न्यूयॉर्क में आयोजित किए जाएंगे।
  • उच्च स्तरीय सप्ताह एक पांच दिवसीय कार्यक्रम है जहां आमंत्रित वक्ता संयुक्त राष्ट्र द्वारा चुने गए विषयों जैसे सतत विकास लक्ष्य, शिक्षा शिखर सम्मेलन आदि पर बोलते हैं।
  • भारतीय विदेश मंत्री  एस. जयशंकर 77वें यूएनजीए  में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

गुजराती फिल्म 'छेलो शो' ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए भारत की प्रविष्टि

Tags: National Awards


गुजराती फिल्म छेलो शो (अंतिम फिल्म शो) को 95 वें अकादमी पुरस्कार (जिसे ऑस्कर पुरस्कार के रूप में जाना जाता है) में 'सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी' के लिए भारतीय फिल्म के रूप में चुना गया है।

फिल्म का निर्देशन पान नलिन ने किया है और इसमें भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीना, दीपेन रावल और परेश मेहता फिल्म के कलाकार हैं।

फिल्म काप्रीमियर 2021में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क में हुआ।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • पिछले साल, फिल्म निर्माता विनोथराज पीएस द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म कूझंगल (कंकड़) को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था।
  • आज तक किसी भी भारतीय फिल्म ने कोई ऑस्कर पुरस्कार नहीं जीता है। भारत की केवल तीन फिल्मों ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाई है।
  • ये फिल्में हैं; मदर इंडिया (1958), सलाम बॉम्बे (1989) और लगान (2001)
  • भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली पहली फिल्म मदर इंडिया थी
  • 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय तटरक्षक बल और अमेरिकी तटरक्षक बल ने चेन्नई तट पर संयुक्त अभ्यास ‘अभ्यास-01/22’ किया

Tags: Defence


भारतीय तटरक्षक बल और अमेरिकी तटरक्षक बल ने 19 सितंबर को चेन्नई के तट पर एक संयुक्त अभ्यास 'अभ्यास-01/22' का आयोजन किया।

अमेरिकी तटरक्षक जहाज मिडगेट की चेन्नई की चार दिवसीय सद्भावना यात्रा की समाप्ति के रूप में यह संयुक्त अभ्यास किया गया ।

महत्वपूर्ण तथ्य - 

भारतीय तटरक्षक बल :

  • भारतीय तटरक्षक बलको आधिकारिक तौर पर 1 फरवरी 1977 को स्थापित  किया गया था।
  • यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • इसकी मुख्य भूमिका  समुद्री तस्करी को रोकना, द्वीपों की सुरक्षा  सुनिश्चित करना और समुद्र में भारतीय मछुआरों और नाविकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।
  • आदर्श वाक्य : "वयम रक्षाम - हम रक्षा करते हैं"
  • मुख्यालय : रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली
  • महानिदेशक : वीरेंद्र सिंह पठानिया

आरबीआई ने टियर 3 और 4 शहरी सहकारी बैंकों के लिए मुख्य अनुपालन अधिकारी को अनिवार्य किया

Tags: Economy/Finance


भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 19 सितंबर 2022 को टियर 3 और 4 शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) को बैंक में अनुपालन जोखिम की निगरानी के लिए मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

अनुपालन जोखिम क्या है ?

  • आरबीआई के अनुसार, अनुपालन जोखिम कानूनी या नियामक प्रतिबंधों, भौतिक वित्तीय हानि या यूसीबी की प्रतिष्ठा की हानि का जोखिम है, जो  इसकी गतिविधियों के लिए लागू कानूनों, विनियमों, नियमों और आचार संहिता आदि का पालन करने में यूसीबी की विफलता के परिणामस्वरूप हो सकता है।

अनुपालन अधिकारी का कार्यकाल :

  • आरबीआई के अनुसार मुख्य अनुपालन अधिकारी का न्यूनतम कार्यकाल 3 वर्ष होगा

अनुपालन अधिकारी नियुक्त करने के लिए शहरी सहकारी बैंकों के लिए समय रेखा :

  • टियर -4 शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) को 1 अप्रैल, 2023 तक एक मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त करना है। टियर -4 यूसीबी, वे बैंक हैं जहाँ जमा राशि  10,000 करोड़ रुपये से अधिक हैं।
  • टियर -3 यूसीबी को 1 अक्टूबर 2023 तक मुख्य अनुपालन अधिकारी को नियुक्त करना होगा । टियर -3 ,यूसीबी 1,000 करोड़ रुपये से अधिक और 10,000 करोड़ रुपये से कम जमा वाले बैंक हैं।
  • टियर-1 और टियर-2 यूसीबी मौजूदा दिशानिर्देशों के तहत शासित होते रहेंगे।
  • टियर-2 यूसीबी, वे बैंक हैं जिनकी जमा राशि 1,000 करोड़ रुपये से अधिक और 1,000 करोड़ रुपये से कम है।
  • टियर -1 यूसीबी, वे बैंक हैं जिनकी जमा राशि 100 करोड़ रुपये तक हैं।

प्राथमिक शहरी सहकारी बैंक क्या है ?

  • प्राथमिक सहकारी बैंक, जिन्हें शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के नाम से जाना जाता है, या तो संबंधित राज्य के राज्य सहकारी समिति अधिनियम या बहु राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत सहकारी समितियों के रूप में पंजीकृत होते हैं।

यूसीबी को कौन नियंत्रित करता है ?

  • भारत में  यूसीबी पर दोहरा नियंत्रण है। यह सहकारिता रजिस्ट्रार और आरबीआई द्वारा  नियंत्रित किया जाता है।
  • एक एजेंसी उन्हें सहकारी होने के कारण नियंत्रित करती है और दूसरी उसके बैंकिंग कार्य को नियंत्रित करती है।

सहकारी कार्य नियामक :

  • अगर यूसीबी, किसी राज्य के राज्य सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं तो वे उस राज्य के सहकारी समितियों के द्वारा विनियमित और पर्यवेक्षण किए जाते हैं।
  • अगर वे बहु राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत हैं तो वे केंद्रीय रजिस्ट्रार,भारत सरकार  द्वारा विनियमित और पर्यवेक्षण किए जाते हैं।

बैंकिंग कार्यों का विनियमन :

  • इन बैंकों पर 1 मार्च, 1966 से बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 लागू किया गया था।
  • रिज़र्व बैंक, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों के तहत शहरी सहकारी बैंकों के बैंकिंग कार्यों का विनियमन और पर्यवेक्षण करता है।

अदानी ग्रीन एनर्जी की धार पवन परियोजना चालू

Tags: place in news Economy/Finance State News


अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के धार जिले में 325 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र चालू किया है। कंपनी द्वारा 19 सितंबर 2022 को जारी एक बयान में कंपनी की कुल परिचालन क्षमता अब बढ़कर 6.1 गीगावाट (GW) हो गई है।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

भारत में पवन ऊर्जा :

  • भारत के पास चीन, अमेरिका और जर्मनी के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता है।
  • भारत सरकार ने 2030 तक 140 गीगावॉट स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है।
  • भारत सरकार के अनुसार भारत में वर्तमान स्थापित क्षमता 40.13 गीगावॉट थी (स्रोत पीआईबी)।
  • तमिलनाडु में देश में सबसे बड़ी स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता है, इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र हैं।
  • तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में स्थित 1,500 मेगावाट की मुप्पंडल पवन ऊर्जा संयंत्र , देश का सबसे बड़ा तट पर स्थित पवन ऊर्जा काम्प्लेक्स है।


निर्मला सीतारमण ने आईएफसी के प्रबंध निदेशक दीओप से भारत में निवेश बढ़ाने का आग्रह किया

Tags: Economy/Finance Person in news


अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) के प्रबंध निदेशक मुख्तार दीओपी, जो भारत की यात्रा पर हैं, 19 सितंबर 2022, को नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले।

वित्त मंत्रालय के ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, सीतारमण ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में आईएफसी, भारत में और निवेश करेगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि, भारत को उम्मीद है कि आईएफसी अगले 1-2 वर्षों में अपने निवेश को 2-2.5 बिलियन अमरीकी डालर और अगले 3-4 वर्षों में 3-3.5 बिलियन अमरीकी डालर तक बढ़ाएगी।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम :

  • यह विश्व बैंक समूह का एक हिस्सा है और 1956 में स्थापित किया गया था।
  • यह सरकार को ऋण प्रदान नहीं करता बल्कि, सदस्य देशों की निजी क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करता है। यह निजी कंपनियों के शेयरों और ऋण उपकरणों में निवेश करता है।
  • मुख्यालय : वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • महानिदेशक : मुख्तार दीओपी
  • सदस्य देश : 186

फुल फॉर्म :

आईएफसी/ IFC: इंटरनेशनलफाइनेंस  कारपोरेशन (International Finance Corporation)

बांग्लादेश ने पहली बार सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप जीती

Tags: Sports Sports News


बांग्लादेश ने 19 सितंबर को काठमांडू के रंगशाला स्टेडियम में सैफ((दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ)) महिला फुटबॉल चैपियनशिप के फाइनल में नेपाल को 3-1 से हराकर पहली बार ऐतिहासिक खिताबी जीत दर्ज की।


महत्वपूर्ण तथ्य :

  • टूर्नामेंट में बंगलादेश की कप्‍तान सबीना खातून ने पांच मैचों में सबसे अधिक आठ गोल किए। 

  • उन्‍हें शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। बंगलादेश की टीम को फेयर प्‍ले पुरस्‍कार भी दिया गया।

  • बंगलादेश की गोल कीपर रूपना चकमा को सर्वश्रेष्‍ठ गोल कीपर नामित किया गया। टूर्नामेंट में उन्‍होंने बांग्लादेश के खिलाफ होन वाले अधिकांश गोल रोके और केवल एक ही गोल होने दिया।

  • 5 बार चैंपियन भारत छठे संस्करण के फाइनल में खेलने में विफल रहा।

  • नेपाल ने भारत को सेमीफाइनल में हराया।

सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप :

  • वर्तमान में SAFF के सदस्य देश हैं - बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका।

  • यह हर दो साल में आयोजित किया जाता है।

  • भारत ने अब तक प्रथम 5 संस्करण जीत हासिल की है, जिसमें फाइनल में नेपाल को चार बार और बांग्लादेश को एक बार हराया है।

  • SAFF की स्थापना 2010 में की गई थी।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर का उद्घाटन किया

Tags: place in news Sports Person in news

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 19 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2022 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम 19-24 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।
  • प्रतियोगिता में 41 टीमों के 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

रेलवे पुलिस बल (RPF) का स्थापना दिवस

Tags: Important Days


आरपीएफ स्थापना दिवस हर साल 20 सितंबर को मनाया जाता है, जिस दिन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को संघ के सशस्त्र बल के रूप में पदोन्नत किया गया था।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • वर्ष 1985 में रेलवे पुलिस बल को केंद्रीय सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। 

  • 1965 में इसका नाम बदलकर "रेलवे सुरक्षा विशेष बल" कर दिया गया।

  • 1966 में आरपीएफ को रेलवे संपत्ति ( गैरकानूनी अधिकार) अधिनियम बनाकर रेलवे संपत्ति के बेहतर संरक्षण के लिए कानूनी अधिकार दिए गए हैं।

  • यह आरपीएफ का 37वां स्थापना दिवस है।

  • रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ को सौंपी गई है।

  • आरपीएफ के महानिदेशक - संजय चंदर

पूरे मिग-21 स्क्वाड्रन को 2025 तक सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा: भारतीय वायु सेना

Tags: Defence


भारतीय वायु सेना ने घोषणा की है कि, वह सितंबर 2022 तक श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में स्थित मिग 21 बाइसन विमान से युक्त अपने 51 स्क्वाड्रन को सेवानिवृत्त कर रही है।

इसके बाद मिग 21 बाइसन विमानों के केवल तीन स्क्वाड्रन सेवा में बचे रहेंगे और वर्ष 2025 तक चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिए जाएंगे।

भारतीय वायु सेना की योजना के तहत, प्रति वर्ष एक स्क्वाड्रन को सेवानिवृत्त करने की है और अंतिम स्क्वाड्रन को 2025 में चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

स्क्वाड्रन 51:

  • स्क्वाड्रन 51 जिसे 'स्वॉर्ड आर्म' के रूप में भी जाना जाता है, 27 फरवरी 2019 को भारत पर पाकिस्तान वायु सेना के हमले को विफल करने के बाद प्रसिद्ध हों गया था, जब भारतीय वायु सेना ने बालाकोट, पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों  पर बमबारी की थी।
  • विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्थमान, जिन्हें 27 फरवरी, 2019 को नियंत्रण रेखा पर एक हवाई लड़ाई के दौरान एक पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था, उस समय 51वें स्क्वाड्रन में थे।
  • यह दुनिया में इकलौता उदाहरण है जहां मिग-21 विमान ने एफ-16 विमानों को मार गिराया है।

मिग 21 और इसकी उच्च दुर्घटना दर :

  • मिग(MiG) का मतलब मिकोयान और गुरेविच है और i, और के लिए रूसी शब्द है।
  • वे दो सोवियत इंजीनियर थे जिन्होंने सोवियत संघ के लिए लड़ाकू जेट विमानों की मिग श्रृंखला तैयार की थी।
  • भारत ने 1963 में मिग-21 लड़ाकू विमानों को शामिल किया और कुल 874 विमानों को शामिल  किया था ।
  • पिछले छह दशकों के दौरान लगभग 400 से अधिक दुर्घटनाओं में मिग -21 विमान  शामिल  रहे हैं जिसके कारण करीब  200 पायलटों  की मृत्यु हों गयी हैं ।
  • दुर्घटनाओं की उच्च दर का एक मुख्य कारण यह है कि यह भारतीय वायुसेना में विमानों की सबसे बड़ी संख्या  मिग-21 की  है।
  • हर जहाज़ की अपनी उम्र होती है और कायदे से मिग-21 को अभी तक रिटायर हों जाना चहिये था ।
  • भारतीय वायु सेना, मिग-21 उड़ाने के लिए मजबूर है,क्योंकि वायु सेना में विमानों की कमी है । भारत सरकार मिग-21 विमानों को बदलने के लिए पर्याप्त संख्या में विमान खरीदने में विफल रही है।
  • अब सरकार मिग-21 विमान को स्वदेश में विकसित तेजस लड़ाकू विमान के विभिन्न संस्करणों से बदलने की योजना बना रही है।

52वां अरब सूचना मंत्री परिषद का सत्र मिस्र में आयोजित

Tags: National News


अरब लीग ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी की अध्यक्षता  में मिस्र में  19 सितंबर को अरब सूचना मंत्रियों की परिषद के 52 वें दौर की बैठकों की शुरुआत की घोषणा की।


महत्वपूर्ण तथ्य

  • तीन दिवसीय बैठक में कार्यकारी कार्यालय का 15वां नियमित दौर और अरब मीडिया की स्थायी समिति का 97वां नियमित दौर शामिल है।

  • अरब लीग में मीडिया और संचार क्षेत्र के सहायक महासचिव और पर्यवेक्षक अहमद राशिद खट्टाबी ने अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीट की ओर से बैठक में भाग ली।

  • बैठक में अरब फिलीस्तीन के लिए मीडिया समर्थन जारी रखने और अरब मीडिया रणनीतिक लक्ष्यों 2022 - 2026 को सक्रिय करने से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

  • अरब मीडिया मंत्री कई संगठनात्मक और संरचनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

अरब लीग के बारे में :

  • यह अरबी भाषी अफ्रीकी और एशियाई देशों का एक संघ है।

  • इसका गठन 1945 में काहिरा में इसके सदस्य देशों और पर्यवेक्षकों की स्वतंत्रता, संप्रभुता और हितों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

  • वर्तमान में इसमें 22 विभिन्न सदस्य राष्ट्र और चार पर्यवेक्षक राज्य शामिल हैं।

एसबीआई ने अपनी शाखाओं को बांग्लादेश के साथ स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने का निर्देश दिया

Tags: Economy/Finance


भारत के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी शाखाओं को बांग्लादेश के साथ व्यापार सौदों को विदेशी मुद्राओं में  निपटाने से बचने के लिए कहा है क्योंकि बांग्लादेश, एक बड़े आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा की कमी का सामना कर रहा है। इसके बजाय एसबीआई ने अपनी  शाखाओं को भारतीय रुपये और बांग्लादेशी टका में व्यापार निपटाने के लिए कहा है।

एसबीआई को अंदेशा है कि, अगर बांग्लादेश  की विदेशी मुद्रा की स्थिति बिगड़ती है, तो बांग्लादेशी आयातकों द्वारा बड़े पैमाने पर चूक का डर है।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

बांग्लादेश में आर्थिक संकट :

  • बांग्लादेश ,श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद  नवीनतम पड़ोसी देश है जो आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बांग्लादेश बैंक ( बांग्लादेश का केंद्रीय बैंक) के अनुसार, 16 सितंबर 2022 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 37 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 48 अरब डॉलर था। यह बमुश्किल बांग्लादेश के पांच महीने के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है।
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण, विशेष रूप से तेल और गैस की वैश्विक वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि के बाद बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार बहुत तेज़ी से घटने लगा है ।
  • बांग्लादेश ने अपने विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए 4.5 अरब डॉलर के ऋण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से संपर्क किया है।

बांग्लादेश भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापार भागीदार :

  • 2021-22 में  संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और चीन के बाद बांग्लादेश भारत का चौथा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है।
  • भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जुलाई 2022 की अवधि में बांग्लादेश को भारत का निर्यात बढ़कर $4.94 बिलियन हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17% की वृद्धि है। इसी अवधि में बांग्लादेश से आयात 580.7 मिलियन डॉलर था।

अतिरिक्त जानकारी -

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश :

  • राजधानी : ढाका
  • प्रधान मंत्री : शेख हसीना वाज़ेद
  • अध्यक्ष : अब्दुल हमीद
  • मुद्रा : टका

यूनियन बैंक और फेडरल बैंक ने क्रमशः एमपी और तमिलनाडु में आरबीआई डिजिटल केसीसी पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया

Tags: place in news Economy/Finance State News


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और निजी बैंकों फेडरल बैंक ने ग्रामीण क्रेडिट डिलीवरी सिस्टम को बदलने और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रेडिट डिलीवरी की गुणवत्ता में सुधार के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को डिजिटाइज करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।

बैंकों की पायलट परियोजना, रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) बेंगलुरु द्वारा विकसित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उधार के एंड-टू-एंड डिजिटलाइजेशन के लिए आरबीआई की पहल का हिस्सा है।

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मध्य प्रदेश के हरदा जिले से पायलट शुरू किया, जबकि निजी ऋणदाता फेडरल बैंक ने चेन्नई से परियोजना शुरू की।

इस परियोजना के तहत बैंक भूमि दस्तावेजों जैसे भौतिक अभिलेखों और शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाने पर जोर दिए बिना पात्र किसानों को केसीसी जारी करेंगे।

महत्वपूर्ण तथ्य - 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया :

  • यह भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है
  • इसे 1919 में एक निजी बैंक के रूप में स्थापित किया गया था और 1969 में इसका राष्ट्रीयकरण किया गया था।
  • आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का 1 अप्रैल 2020 को यूनियन बैंक में विलय कर दिया गया था।
  • मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र
  • एमडी और सीईओ : ए मणिमेखलाई
  • बैंक की टैगलाइन : अच्छे लोग, अच्छा बैंक

अतिरिक्त जानकारी -

फेडरल बैंक :

  • यह एक निजी क्षेत्र का बैंक है जिसे 1931 में स्थापित किया गया था।
  • मुख्यालय: अलुवा, कोच्चि, केरल
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी: श्याम श्रीनिवासन
  • टैगलाइन : योर परफेक्ट बैंकिंग पार्टनर

आईएनए अजय 32 साल की शानदार सेवा के बाद सेवामुक्त हुआ

Tags: Defence


आईएनएस अजय को राष्ट्र की 32 साल की शानदार सेवा प्रदान करने के बाद 19 सितंबर को सेवामुक्त कर दिया गया।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • यह समारोह पारंपरिक रूप से मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित किया गया।

  • इसके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज, नौसेना का पताका और जहाज के डीकमीशनिंग पेनेंट को झुकाया गया।

  • समारोह के मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह, पश्चिमी नौसेना कमान और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

  • जहाज के पहले कमांडिंग ऑफिसर वाइस एडमिरल एजी थपलियाल एवीएसएम बार (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि थे।

आईएनएस अजय के बारे में :

  • यह 24 जनवरी, 1990 को तत्कालीन यूएसएसआर के पोटी, जॉर्जिया में कमीशन किया गया था।

  • यह फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, महाराष्ट्र नेवल एरिया के ऑपरेशनल कंट्रोल के तहत 23वें पेट्रोल वेसल स्क्वाड्रन का हिस्सा था।

  • यह जहाज 32 से अधिक वर्षों से सक्रिय नौसैनिक सेवा में रहा।

  • इसने कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार 1999 में और 2001 में ऑपरेशन पराक्रम सहित कई नौसैनिक अभियानों में भाग लिया।

नोट : 

  • भारत का पहला स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत 2 सितंबर, 2022 को कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कमीशन किया गया था।


राजनाथ सिंह ने रक्षा सहयोग पर मिस्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Tags: International Relations International News


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जो मिस्र की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, ने 20 सितंबर को काहिरा में मिश्र के रक्षा मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी से मुलाकात की, और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने के लिए रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के कदमों पर चर्चा की और संयुक्त सैन्य अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए आम सहमति बनाई गई, विशेष रूप से आतंकवाद के क्षेत्र में।

  • इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए भारत और मिस्र के योगदान को स्वीकार किया।

  • मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने द्विपक्षीय सहयोग तथा सुरक्षा पहलुओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने पर सहमति व्यक्त की।

  • सिंह ने अपने मिस्र के समकक्ष को भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता और आईओआर रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भी आमंत्रित किया है, जो इस साल 18-22 अक्टूबर के बीच गुजरात में 12वें डेफएक्सपो के हिस्से के रूप में आयोजित होने वाला है।

  • 3.15 बिलियन अमरीकी डालर के मौजूदा भारतीय निवेश के साथ मिस्र इस क्षेत्र में भारत के लिए सबसे बड़े निवेश स्थलों में से एक है।

भारत-मिस्र रक्षा सहयोग :

  • दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय वायु सेना की एक टीम मिस्र की वायु सेना के साथ द्विपक्षीय 'सामरिक नेतृत्व कार्यक्रम' में भाग लेने के लिए 22 जून को मिस्र पहुंची।

  • वर्ष 2022 का विशेष महत्व है क्योंकि यह भारत और मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।

  • 1960 के दशक में संयुक्त रूप से एक लड़ाकू विमान विकसित करने के प्रयासों के साथ, दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग था।

  • भारतीय वायु सेना के पायलटों ने 1960 से 1984 तक मिस्र के पायलटों को भी प्रशिक्षित किया था।

रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को रोकने के लिए सरकार पीएम प्रणाम योजना को मंजूरी देगी

Tags: National National News


केंद्र सरकार राज्यों को प्रोत्साहित करके रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने के लिए पीएम प्रणाम नामक एक योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • इस नई योजना का कोई अलग बजट नहीं होगा और इसे उर्वरक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत मौजूदा उर्वरक सब्सिडी की बचत के माध्यम से वित्त पोषित किया जाएगा।

  • सब्सिडी बचत का 50 प्रतिशत पैसा बचाने वाले राज्य को अनुदान के रूप में दिया जाएगा।

  • योजना के तहत प्रदान किए गए अनुदान का 70 प्रतिशत गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर वैकल्पिक उर्वरकों और वैकल्पिक उर्वरक उत्पादन इकाइयों को तकनीकी अपनाने से संबंधित संपत्ति निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • शेष 30 प्रतिशत अनुदान राशि का उपयोग उन किसानों, पंचायतों, किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत करने और प्रोत्साहित करने के लिए किया जा सकता है जो उर्वरक उपयोग में कमी और जागरूकता पैदा करने में शामिल हैं।

क्या है प्रस्तावित पीएम प्रणाम योजना में ?

  • पीएम प्रणाम का पूरा नाम प्रोमोशन ऑफ अल्टरनेटिव न्यूट्रिएंट्स फ़ॉर एग्रीकल्चर मैनेजमेंट योजना है।

योजना का उद्देश्य :

  • रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करना

  •  रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी का बोझ कम करना, जो 2022-23 में 2.25 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है - पिछले साल के 1.62 लाख करोड़ रुपए  के आंकड़े से 39 प्रतिशत अधिक।

उर्वरक निर्माण क्षेत्र :

  • उर्वरक निर्माण कंपनियां (पीएसयू) - नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड

  • उर्वरक निर्माण सहकारी समितियां - इफको, कृभको

  • निर्णय लेने वाली संस्था - उर्वरक विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार

  • विश्व में भारत का स्थान - उत्पादन के मामले में तीसरा और खपत के मामले में दूसरा

विदेश मंत्री जयशंकर ने फ्रांस और यूएई के साथ पहली त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक की

Tags: Summits


भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, जो 11 दिन (18-28 सितंबर) के संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर हैं, ने न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत-यूएई-फ्रांस की पहली त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • इस बैठक में उनके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान और फ्रांसीसी विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने भी भाग लिया ।
  • न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 77वीं बैठक में भाग लेने के लिए विश्व के नेता न्यूयॉर्क में एकत्रित हो रहे हैं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए 'सीएम दा हैसी' वेब पोर्टल लॉन्च किया

Tags: State News


मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 19 सितंबर को लोगों की शिकायतों का निवारण करने के लिए और भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • वेब पोर्टल का नाम 'CM Da Haisi' (CM को सूचित करें) है और जनता www.cmdahaisi.mn.gov.in पर लॉग इन करके वेब पोर्टल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

  • इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं।

  • पोर्टल पर भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ के लिए फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

  • मुख्यमंत्री सचिवालय में स्थित लोक शिकायत निवारण एवं भ्रष्टाचार निरोधी प्रकोष्ठ जनता की शिकायतों को निर्धारित समय में दूर करने के लिए संबंधित विभाग के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए पोर्टल का उपयोग करेगा।

मणिपुर के बारे में  :

  • मणिपुर को देश की 'ऑर्किड बास्केट' भी कहा जाता है। यहाँ ऑर्किड पुष्प की 500 प्रजातियां पाई जाती हैं।

  • इस पूर्वोत्तर राज्य का वर्णन स्वर्ण भूमि अथवा ‘सुवर्णभू’ के रूप में किया जाता है।

  • यहाँ की प्रमुख जनसंख्या मणिपुरी लोगों की है जिन्हें मैती के नाम से जाना जाता है।

  • लोकटक झील यहां की एक महत्वपूर्ण झील है।

  • यहाँ के लोगों की भाषा मणिपुरी है जिसे 1992 में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ा गया था I

  • राजधानी - इम्फाल

  • राज्यपाल - एल ए गणेशन

  • मुख्यमंत्री - एन बिरेन सिंह

ढेलेदार त्वचा रोग वायरस 2019 संस्करण से अलग

Tags: National Science and Technology National News


ढेलेदार त्वचा रोग (एलएसडी) वायरस जिसने इस वर्ष भारत में लगभग 50,000 मवेशियों को मार डाला है, संरचनात्मक रूप से 2019 में भारत में प्रचलित वायरस के संस्करण से भिन्न हो सकता है।

इस बीमारी से मवेशियों की सुरक्षा के लिए नया टीका विकसित किया जा रहा है।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

ढेलेदार त्वचा रोग क्या है ?

  • यह मवेशियों या भैंस के पॉक्सवायरस लम्पी स्किन डिजीज वायरस (एलएसडीवी) के संक्रमण के कारण होता है।

  • वायरस कैप्रिपोक्सवायरस जीनस के तीन निकट संबंधित प्रजातियों में से एक है।

  • अन्य दो प्रजातियां शीपपॉक्स वायरस और गोटपॉक्स वायरस हैं।

  • इसकी संक्रामक प्रकृति और अर्थव्यवस्था पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के कारण, विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOIE) ने इसे एक उल्लेखनीय बीमारी घोषित किया है।

रोग के लक्षण :

  • मुख्य लक्षण जानवरों में बुखार, आंखों और नाक से स्राव, मुंह से लार, पूरे शरीर में गांठ जैसे नरम छाले, दूध उत्पादन में कमी, खाने में कठिनाई है, जो कभी-कभी जानवर की मृत्यु का कारण बनता है।

रोग का संचरण :

  • वायरस आसानी से खून चूसने वाले कीड़ों जैसे मच्छरों, मक्खियों और टिक्कों और लार और दूषित पानी और भोजन के माध्यम से फैलता है।

  • यह वायरस सबसे पहले एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 2019 में उत्तर पश्चिम चीन, बांग्लादेश और भारत में सामने आया था।

  • बीमारी का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है।

रोग के लिए टीका :

  • वैक्सीन Lumpi-ProVacInd, संयुक्त रूप से ICAR के नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स (NRCE) और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) द्वारा विकसित किया गया है।

  • टीके के साथ चल रहे 2022 के प्रकोप से पीड़ित जानवरों पर किए गए प्रायोगिक परीक्षणों के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं।

वायकॉम 18 के साथ जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म विलय को सीसीआई ने मंजूरी दी

Tags: Economy/Finance


भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 19 सितंबर 2022 को बीटीएस निवेश और रिलायंस प्रोजेक्ट्स और संपत्ति प्रबंधन सेवाओं के निवेश के बाद, वायकॉम18 मीडिया के साथ जियो सिनेमा ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म के सम्मलेन को मंजूरी दे दी है।

ओवर द टॉप एक स्ट्रीमिंग डिवाइस को संदर्भित करता है जो केवल, डायरेक्ट टू होम आदि सेवाओं को इस्तेमल किये बिना,  इंटरनेट के माध्यम से उपभोक्ताओं को मीडिया सामग्री वितरित करता है। उदाहरण के लिए नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, हुलु, डिज़नी+ आदि।

साझेदारी के तहत रिलायंस के लोकप्रिय जियो सिनेमा ओटीटी ऐप को वायाकॉम18 में ट्रांसफर किया जाएगा।

वायकॉम 18 मीडिया अपने चैनलों के पोर्टफोलियो और स्ट्रीमिंग एप 'वूट' के जरिए मीडिया और मनोरंजन सेवाएं मुहैया करता है ।

अप्रैल में, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और वायकॉम18  ने भारत में सबसे बड़ी टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग कंपनी बनाने के लिए बोधि ट्री सिस्टम के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी ।

बोधि ट्री सिस्टम्स (बीटीएस) जेम्स मर्डोक की लुपा सिस्टम्स और स्टार और डिज्नी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष उदय शंकर की एक संयुक्त निवेश उद्यम फर्म हैं।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई)

  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) भारत में प्रमुख राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नियामक है।
  • यह प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के तहत स्थापित किया गया था।
  • यह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • यह स्वस्थ बाजार प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है और भारत में प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली गतिविधियों को रोकता है।
  • सीसीआई, भारत में कंपनियों के विलय और अधिग्रहण को भी मंजूरी देता है ताकि विलय करने वाली दो संस्थाएं बाजार पर गलत तरीके से हावी न हों।

मुख्यालय - नई दिल्ली

वर्तमान अध्यक्ष - अशोक कुमार गुप्ता

'स्वच्छता स्टार्टअप चैलेंज' के जरिए 30 स्टार्टअप की पहचान की गई

Tags: National Economy/Finance National News


19 सितंबर को, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने नई दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन किया।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (MoHUA) स्वच्छता और कचरा प्रबंधन क्षेत्र को मजबूत करने में मदद करने के लिए स्वच्छता स्टार्टअप चैलेंज के माध्यम से पहचाने जाने वाले 30 स्टार्टअप को सम्मानित करेगा।

  • दिन भर चलने वाला कॉन्क्लेव स्टार्टअप्स को अनुभव, ज्ञान और सीखने के लिए एक मंच प्रदान करेगा जो उन्हें इस क्षेत्र में अपने रास्ते की तलाश करने अपने समाधानों को सफलतापूर्वक बड़े पैमाने पर ले जाने में मदद करेगा।

  • कुछ शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) विशिष्ट जमीनी स्तर की चुनौतियों को उजागर करने के लिए 'रिवर्स पिच' में संलग्न होंगे, ताकि स्टार्टअप्स को चुनौतियों के अभिनव समाधान खोजने के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

  • स्वच्छ भारत मिशन - शहरी, एमओएचयूए द्वारा कार्यान्वित, स्थानीय रूप से नवोन्मेष, कार्यान्वयन योग्य समाधान और व्यवसाय मॉडल को अपनाने और अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप के लिए नवाचार और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान देता है।

स्वच्छता स्टार्ट-अप चुनौती के बारे में :

  • इसे अपशिष्ट प्रबंधन में नवाचार बढ़ाने के लिए लॉन्च किया गया था।

  • इसे एजेंस फ्रैंकाइस डी डेवलपमेंट (AFD) और डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड, DPIIT द्वारा लॉन्च किया गया था।

  • एएफडी एक फ्रांसीसी सार्वजनिक वित्तीय संस्थान है जो फ्रांसीसी सरकार की नीतियों को लागू करता है।

  • इस चुनौती का उद्देश्य भारत में कचरा प्रबंधन क्षेत्र की उद्यमशीलता क्षमता का दोहन करना और उद्यम विकास के लिए एक सक्षम वातावरण को बढ़ावा देना है।

  • इस चुनौती के शीर्ष दस विजेताओं को 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) - हरदीप सिंह पुरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 आईआईटी में निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दी

Tags: National Person in news National News


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 सितंबर को आठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में निदेशकों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।


महत्वपूर्ण तथ्य

  • IIT भिलाई के निदेशक रजत मूना को IIT गांधीनगर का निदेशक नियुक्त किया गया है।

  • IIT धारवाड़ के निदेशक पसुमर्थी सेशु को IIT गोवा के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • दो आईआईटी निदेशक जिन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है - के एन सत्यनारायण (आईआईटी तिरुपति) और मनोज सिंह गौर (आईआईटी जम्मू)।

  • शेषाद्री शेखर और श्रीपाद करमलकर, जो कि IIT मद्रास में प्रोफेसर हैं, को क्रमशः IIT पलक्कड़ और IIT भुवनेश्वर के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • IIT खड़गपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वेंकयप्पा आर देसाई को IIT धारवाड़ का निदेशक नियुक्त किया गया है।

  • IIT बीएचयू के स्कूल ऑफ मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के राजीव प्रकाश को IIT भिलाई का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Attempt Quiz