DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: May 26, 2023

‘ड्रीम11’ के सीईओ हर्ष जैन बने आईएएमएआई का नया चेयरमेन

Tags: Person in news

मई 2023 में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘ड्रीम11’ के सीईओ हर्ष जैन को दो वर्ष  (2023-2025) के लिए ‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (आईएएमएआई) का नया चेयरमेन नियुक्त किया गया है।

खबर का अवलोकन:

  • हर्ष जैन ने आईएएमएआई में ‘गूगल इंडिया’ के वाइस प्रेजिडेंट और कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता का स्थान लिया है। 
  • इसके साथ ही ‘मेकमाईट्रिप’ के को-फाउंडर और ग्रुप के सीईओ राजेश मागो को आईएएमएआई का वाइस चेयरमैन और ‘टाइम्स इंटरनेट’ के वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई)

  • स्थापना : 2004
  • आईएएमएआ, सोसायटी अधिनियम, 1896 के तहत पंजीकृत एक गैर-लाभकारी औद्योगिक निकाय है।

हिमाचल प्रदेश तैयार करेगा हरित हाइड्रोजन नीति

Tags: State News

Himachal-Pradesh-to-prepare-green-hydrogen-policy

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 20 मई 2023 को घोषणा किया कि हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने और राज्य को इसके उत्पादन के लिए अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने हेतु ‘हरित हाइड्रोजन’ नीति तैयार करेगी।

खबर का अवलोकन:

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने जारी एक बयान में कहा कि पर्याप्त धूप, पानी और हवा सहित राज्य के प्रचुर नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन, प्रदेश को हरित हाइड्रोजन उत्पन्न करने के लिए एक आदर्श स्थान तैयार करते हैं।
  • प्रदेश का यह पहल न केवल जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई में योगदान देगा बल्कि राज्य को सतत विकास में अग्रणी बनाएगा।

ओआईएल के साथ एक समझौता: 

  • प्रदेश सरकार ने हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • ओआईएल ने राज्य में एक संयंत्र स्थापित करने में रुचि दिखाई है जो इथेनॉल उत्पादन के लिए हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी।
  • प्रदेश सरकार की पहल के अनुरूप इस वैकल्पिक ईंधन का पेट्रोल के प्रतिस्थापन के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश:

  • राजधानी : शिमला 
  • राज्यपाल : शिव प्रताप शुक्ला
  • मुख्यमंत्री : सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • लोकसभा में सीट : 4 
  • राज्यसभा में सीट : 3
  • विधानसभा में सीट : 68

ब्रिस्बेन में भारत खोलेगा अपना नया वाणिज्य दूतावास

Tags: National News

India-will-open-its-new-consulate-in-Brisbane

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई यात्रा के दौरान सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम में अपने संबोधन में जानकारी दी कि ब्रिस्बेन में एक नए वाणिज्य दूतावास का निर्माण किया जाएगा।

खबर का अवलोकन: 

  • ब्रिस्बेन में वाणिज्य दूतावास स्थापित स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करना है।
  • इसकी घोषणा सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान की गई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस के साथ पूरे ऑस्ट्रेलिया में 21,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। 
  • इस दौरान प्रधानमंत्री अल्बनीस ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत सम्मान के दौरान हैरिस पार्क को "लिटिल इंडिया" के रूप में भी घोषित किया।
  • हैरिस पार्क पश्चिमी सिडनी में एक केंद्र है जहां भारतीय समुदाय दिवाली और ऑस्ट्रेलिया दिवस सहित भारतीय त्यौहार और कार्यक्रम मनाता है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापारिक भागीदारी: 

  • वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलिया, भारत का 17वाँ सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था और भारत, ऑस्ट्रेलिया का 9वाँ सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
  • वर्ष 2021 में दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार 27.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था, जिसके अगले पाँच वर्षों में 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास पहुँचने की संभावना है।
  • इस सन्दर्भ में दोनों देश एक मुक्त व्यापार समझौता करने के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया:  

  • राजधानी : कैनबरा
  • राजा : किंग चार्ल्स III
  • प्रधानमंत्री : एंथनी अल्बनीस
  • मुद्रा : ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

जिनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन

Tags: International News

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की शुरुआत 21 मई 2023 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में की गई। 

खबर का अवलोकन: 

  • दस दिवसीय इस 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन 21 से 30 मई 2023 तक किया जा रहा है।
  • इसमें भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा किया जा रहा है।
  • यह डब्लूएचओ के सभी सदस्य राज्यों के प्रतिनिधियों के लिए एक साथ आने और विश्व में लोगों को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है।
  • भारत की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं की सराहना करते हुए, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने जी20 की अध्यक्षता में भारत की प्रगति के साथ-साथ डिजिटल हेल्थ और पारंपरिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के प्रयास की प्रशंसा की।
  • 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की थीम : डब्लूएचओ एट 75: सेविंग लाईब्स, ड्राइविंग हेल्थ फॉर ऑल। 

विश्व स्वास्थ्य सभा: 

  • विश्व स्वास्थ्य सभा, डब्लूएचओ की निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करती है।
  • इसके प्राथमिक कार्यों में संगठन के संचालन के प्रमुख पहलू शामिल हैं।
  • इनमें ऐसी नीतियां निर्धारित की जाती है जो वैश्विक स्वास्थ्य पहलों का मार्गदर्शन करती हैं। इसके साथ ही यह महानिदेशक की नियुक्ति भी करती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ): 

  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है और यह अपने सदस्य राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के सहयोग से कार्य करता है।
  • स्थापना : 1948
  • मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • सदस्य : 194 देश 
  • डब्लूएचओ ने 7 अप्रैल, 1948 से कार्य आरंभ किया।
  • प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
  • डब्लूएचओ के 150 देशों में कार्यालय के साथ ही इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं।

आंध्र प्रदेश में औद्योगिक गलियारे के विकास हेतु एडीबी देगा 141.12 मिलियन डॉलर का कर्ज

Tags: State News

-industrial-corridor-in-Andhra-Pradesh

23 मई 2023 को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने आंध्र प्रदेश में औद्योगिक गलियारे के विकास के लिये 141.12 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। 

खबर का अवलोकन: 

  • यह समझौता आंध्र प्रदेश में तीन औद्योगिक क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली आंतरिक बुनियादी सुविधाओं के विकास को समर्थन देने के लिये किया गया है। ये हैं: सड़कजलापूर्ति संयंत्र और विद्युत वितरण तंत्र। 
  • यह ऋण एडीबी द्वारा वर्ष 2016 में मंजूर किए गए कार्यक्रम के तहत 500 मिलियन डॉलर के कई किस्त वाली वित्तपोषण सुविधा (एमएफएफ) की दूसरी किस्त है। 
  • इस ऋण सुविधा से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और श्रीकलाहस्ती-चित्तूर क्षेत्र मंजूरी के तहत तीन औद्योगिक क्लस्टरों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

ऋण से आंध्र प्रदेश को होने वाले लाभ: 

  • एडीबी के वित्तपोषण से राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा बढ़ने के साथ ही प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने तथा परियोजना लक्षित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये औद्योगीकरण में राज्य को मदद मिलेगी। 
  • इस परियोजना से राज्य में निवेश बढ़ाने के साथ ही सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का कौशल विकास में मदद मिलेगी। 

आन्ध्र प्रदेश: 

  • राजधानी : अमरावती
  • राज्यपाल : एस० अब्दुल नजीर
  • मुख्यमंत्री : वाई एस जगनमोहन रेड्डी
  • राजभाषा : तेलुगू (मुख्यभाषा)

एशियाई विकास बैंक (एडीबी): 

  • स्थापना : 19 दिसंबर 1966 
  • मुख्यालय : मनीला (फिलीपींस)
  • सदस्य देश : 68 (भारत संस्थापक सदस्य है)
  • उद्देश्य : एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।

आईएनएस विक्रांत पर ‘मिग-29K’ ने रात में की लैंडिंग

Tags: Defence

MiG-29K makes night landing on INS Vikrant

भारतीय नौसेना ने 24 मई, 2023 को मिग-29K की आईएनएस विक्रांत पर प्रथम बार रात में लैंडिंग करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। 

खबर का अवलोकन: 

  • इस सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि आईएनएस विक्रांत पर पहली लैंडिंग के तीन महीने के भीतर मिग-29K का रात में लैंडिंग एक चुनौतीपूर्ण उपलब्धि है।
  • वर्तमान में आईएनएस विक्रांत अति शीघ्र 'युद्ध के लिए तैयार' स्थिति प्राप्त करने के लिए रोटरी विंग और फिक्स्ड विंग विमान के साथ हवाई प्रमाणन व उड़ान एकीकरण परीक्षण कर रहा है। 
  • इन परीक्षणों के भाग के तहत मिग-29K और स्वदेशी एलसीए (नौसेना) की पहली लैंडिंग 6 फरवरी, 2023 को हुई थी और इसके बाद से भारतीय नौसेना के सभी हेलीकाप्टरों के दिन और रात में लैंडिंग परीक्षणों में काफी प्रगति हुई है।

मिग-29K: 

  • यह क‍िसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है।
  • यह जेट आईएनएस विक्रांत के लड़ाकू बेड़े का हिस्सा है।
  • यह ध्वनि से दोगुनी रफ्तार (2000 किमी प्रति घंटा) पर उड़ान भर सकता है।
  • यह अपने वजन से आठ गुना अधिक भार वहन करने में सक्षम है। 
  • यह 65000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। 

आईएनएस विक्रांत: 

  • देश के पहले स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित किये गए विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत 4 अगस्त, 2021 को अपनी पहली यात्रा के बाद व्यापक समुद्री परीक्षणों को पूरा किया है।
  • इसे प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 2 सितंबर, 2022 को भारतीय नौसेना में इसे शामिल किया गया था। 
  • देश में निर्मित पहले स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस अजय और स्वदेशी हल्के युद्धपोत (फ्रिगेट) आईएनएस नीलगिरि के बाद इसका निर्माण किया गया है।
  • निर्माण : मैसर्स कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड।

2022-23 हेतु मुख्य फसलों के उत्पादन का तृतीय अग्रिम अनुमान

Tags: National

major-crops-for-2022-23  केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान जारी किए। जिसमें चालू कृषि वर्ष में 3305.34 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान लगाया गया है।

खबर का अवलोकन: 

  • इसमें चावल, गेहूं, मक्का, सोयाबीन, रेपसीड एवं सरसों व गन्ने का रिकार्ड उत्पादन का अनुमान लगाया गया है।
  • 2022-23 के लिए तृतीय अग्रिम अनुमान अनुसार, मुख्‍य फसलों के अनुमानित उत्‍पादन निम्न प्रकार से है:
  • कुल खाद्यान्‍न उत्पादन : 3305.34 लाख टन (रिकॉर्ड) है। यह गत वर्ष 2021-22 की तुलना में 149.18 लाख टन अधिक है। 
  • मुख्य खाद्यान्‍न :
  • चावल : 1355.42 लाख टन है, जो गत वर्ष से 60.71 लाख टन अधिक है।
  • गेहूं : 1127.43 लाख टन 
  • बाजरा : 111.66 लाख टन
  • पोषक/मोटे अनाज (श्री अन्न) : 547.48 लाख टन
  • मक्का : 359.13 लाख टन 
  • कुल दलहन : 275.04 लाख टन
    • चना : 135.43 लाख टन
    • मूंग : 37.40 लाख टन
  • तिलहन : 409.96 लाख टन 
    • मूंगफली : 102.82 लाख टन
    • सोयाबीन : 149.76 लाख टन 
    • रेपसीड एवं सरसो : 124.94 लाख टन 
  • रसेदार फसल : 
    • कपास : 343.47 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 कि.ग्रा.)
    • गन्ना : 4942.28 लाख टन 
    • पटसन एवं मेस्‍टा : 94.94 लाख गांठे (प्रति गांठ 180 कि.ग्रा.)

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -