Current Affairs search results for: "India assumes the Presidency of the UNSC for December month 2022"
By admin: Dec. 17, 2022

1. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनयिकों के लिए न्यूयॉर्क में बाजरा आधारित दोपहर के भोजन की मेजबानी की

Tags: place in news Person in news International News

External Affairs Minister S Jaishankar host a millet based lunch in New York

अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 (आईवाईएम2023) मनाने के लिए ,विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्य देशों के शीर्ष राजनयिकों के लिए 15 दिसंबर 2022 को न्यूयॉर्क में बाजरा आधारित दोपहर के भोजन की मेजबानी की।

विदेश मंत्री भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली दो प्रमुख यूएनएससी बहसों की अध्यक्षता करने के लिए न्यूयॉर्क में थे। भारत, दिसंबर  महीने के लिए यूएनएससी का अध्यक्ष है। यूएनएससी  के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में भारत का 2 वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मार्च 2021 में अपने 75वें सत्र में 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने के लिए एक भारतीय प्रायोजित प्रस्ताव को अपनाया था।

रोम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के उद्घाटन समारोह में अपने संदेश में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि "भारत दुनिया भर में आईवाईएम2023 समारोह का नेतृत्व करेगा और बाजरा की खेती और खपत को बढ़ावा देने के लिए अभियान आयोजित करेगा,"।

बाजरा मनुष्यों के लिए ज्ञात सबसे पुराने खाद्य पदार्थों में से एक है।बाजरा  को सुपरफूड भी कहते हैं  जो तांबे, मैग्नीशियम, फास्फोरस और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।इसकाग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।


By admin: Dec. 1, 2022

2. भारत ने दिसंबर 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण किया

Tags: International News

India assumes the Presidency of the UNSC for December month 2022

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने दिसंबर के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता ग्रहण की है। भारत एक महीने के लिए यूएनएससी का अध्यक्ष होगा क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में भारत का 2 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा है।

भारत 1 जनवरी 2021 को यूएनएससी  का अस्थाई सदस्य बन गया। इसके 2 साल के कार्यकाल के दौरान भारत दूसरी बार यूएनएससी  का अध्यक्ष बना है। इससे पहले भारत अगस्त 2021 में अध्यक्ष बना था ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत की अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  में दो प्रमुख कार्यक्रम निर्धारित हैं। “अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का रखरखाव: सुधारित बहुपक्षवाद के लिए नया अभिविन्यास' पर एक बहस होगी और “आतंकवादी कृत्यों के कारण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा: आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए वैश्विक दृष्टिकोण - चुनौतियां और आगे का रास्ता ”। दोनों सत्रों की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

भारत 8 बार यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुना गया है। भारत इससे पहले  1950, 1967, 1972, 1977, 1984, 1991, 2011 और 2021 में निर्वाचित हुआ है।

यूएनएससीमें 15 सदस्य होते हैं। चीन, अमेरिका, रूस, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम स्थायी सदस्य हैं। शेष 10 अस्थाई सदस्य 2 वर्ष की अवधि के लिए चुने जाते हैं ।

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देश हैं।


Date Wise Search