संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी की पहली महिला महानिदेशक बनीं- एमी पोप

Tags: Person in news International News

first-woman-Director-General-of-the-United-Nations

संयुक्त राज्य अमेरिका की एमी पोप को संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी की पहली महिला महानिदेशक के रूप में चुना गया।

खबर का अवलोकन 

  • वह जिनेवा स्थित इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) का नेतृत्व करेंगी।

  • पोप वर्तमान में महानिदेशक एंटोनियो विटोरिनो के डिप्टी के रूप में कार्यरत हैं।

  • महानिदेशक के रूप में उनका पांच साल का कार्यकाल 1 अक्टूबर से शुरू होगा, वे विटोरिनो की जगह लेंगी।

प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (IOM) 

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है और यह माइग्रेशन से संबंधित सेवाएं और सलाह प्रदान करता है।

  • एजेंसी सरकारों और प्रवासियों को सहायता प्रदान करती है।

  • यह आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों, शरणार्थियों और प्रवासी श्रमिकों सहित विभिन्न समूहों की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

गठन - 6 दिसंबर 1951

मुख्यालय - जिनेवा, स्विट्जरलैंड

सदस्यता (2023) - 175 सदस्य राज्य और 8 पर्यवेक्षक राज्य

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search