अंजलि शर्मा ने लुआंचरी पहनकर अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो को फतह किया

Tags: Person in news

Anjali Sharma conquer Mount Kilimanjaro in Africa, wearing Luanchari

अफ्रीका की माऊंट किलिमंजारो चोटी को धर्मशाला की बेटी अंजलि शर्मा ने गद्दी परिधान (लुआंचड़ी) पहनकर फतह कर हिमाचल सहित देश का नाम रोशन किया है।

खबर का अवलोकन 

  • वह माऊंट किलिमंजारो चोटी को गद्दी वेशभूषा में फतह करने वाली भारत की पहली लड़की बन गई हैं।  

  • अंजलि शर्मा पहाड़ों की चोटियों पर गद्दी संस्कृति को प्रमोट करने का कार्य कर रही हैं। 

  • अंजलि ने इससे पहले 15 वर्ष की आयु में 5289 मीटर ऊंची चोटी पर पहले ही प्रयास में फतह हासिल की है। 

  • वह हनुमान टिब्बा और 6001 मीटर ऊंचाई वाले पहाड़ देओ पर भी फतह हासिल कर चुकी हैं। 

  • लुआंचरी हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक पोशाक है।

माउंट किलिमंजारो

  • माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत और दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त खड़ा पर्वत है।

  • यह तंजानिया में स्थित है, इसकी ऊंचाई 5,895 मीटर (19,340 फीट) है और यह अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है।

  • पहाड़ एक बर्फ से ढका ज्वालामुखी है।

  • इसे स्ट्रैटोवोलकानो (राख, लावा और चट्टान से बने एक बहुत बड़े ज्वालामुखी के लिए एक शब्द) भी कहा जाता है।

  • यह तीन शंकुओं से बना है: किबो, मवेन्ज़ी और शिरा।

  • इसे 1987 में यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल के रूप में शामिल किया था।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search