रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाइजीरिया दौरा

Tags: International News

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय (28 से 30 मई,  2023) पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया की अधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हुए।

खबर का अवलोकन:

  • राजनाथ सिंह 29 मई को अबुजा के ईगल स्क्वायर में नव निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। 
  • वह 28 मई को उनके लिए आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान निवर्तमान नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से भी मुलाकात करेंगे।
  • यह किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है। 
  • नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के लगभग 50,000 व्यक्ति निवासित हैं। यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे।
  • वे उन उपकरणों और प्लेटफार्मों की पहचान करने के लिए नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे, जिसके माध्यम से भारतीय रक्षा उद्योग उस देश की आवश्यकताओं का समर्थन कर सकता है।
  • भारतीय रक्षा मंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी।

नाइजीरिया :

  • राष्ट्रपति : मुहम्मदु बुहारी 
  • राजधानी : अबुजा
  • मुद्रा : नाईजीरियाई नाइरा

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search